बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती हैं। एक ओर जहां उर्फी अपने स्टाइल से फैन्स का दिल जीतती हैं तो वहीं कई बार ट्रोल भी हो जाती हैं। ऐसे में एक बार फिर उर्फी पैपराजी के कैमरों में कैद हुईं, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।


एयरपोर्ट पर स्पॉटिड हुईं उर्फी


सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रही हैं। उर्फी हमेशा की तरह काफी स्टाइलिश लग रही हैं और पैपराजी को देख रुककर पोज भी देती हैं। हालांकि एक और बार उर्फी ट्रोल हो गई हैं।

ट्रोल हुईं उर्फी

दरअसल उर्फी के न सिर्फ ड्रेसिंग बल्कि एयरपोर्ट पर स्पॉटिड होने के चलते वो ट्रोल हो रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया- क्या ये एयरपोर्ट पर ही काम करती है। वहीं एक दूसरे ने लिखा- इसको कोई नहीं जानता है, पब्लिसिटी के लिए बार बार एयरपोर्ट आ जाती है। वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- मुझे समझ नहीं आता कि आज कल इनप वियर्स को आउटर वियर्स की तरह क्यों दिखाया जाता है। इसके अलावा एक ओर यूजर ने लिखा- ये इतना एयरपोर्ट क्यों जाती है?

कौन हैं उर्फी जावेद

लखनऊ की रहने वालीं उर्फी जावेद ने साल 2016 में सोनी टीवी के शो 'बड़े भैया की दुल्‍हनिया' में अवनि पंत के किरदार से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वहीं इसके बाद साल 2016-17 में उर्फी ने स्टार प्लस के शो चंद्र नंदनी में छाया का किरदार निभाया। वहीं मेरी दुर्गा में आरती के किरदार से भी उर्फी ने दर्शकों का दिल जीता। उर्फी की लिस्ट में 'सात फेरों की हेरा फेरी', 'बेपनाह', 'जीजी मां', 'डायन', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कसौटी जिंदगी' की शुमार है। गौरतलब है कि उर्फी, बिग बॉस ओटीटी से पहले ही हफ्ते बाहर हो गई थीं।

Tags: