बिग बॉस OTT फेम टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने अतरंगी आउटफिट के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्फी इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और फैंस के लिए अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपनी कुछ ताजा तस्वीरें शेयर की हैं जो कि चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

उर्फी जावेद ने काफी फैशनेबल टॉप और अनबटन पैंट्स पहनी हैं। उन्होंने पैंट की जिप को भी आधा खुला छोड़ा है और लाइट जूलरी के साथ अपने इस लुक में फोटोशूट करवाया है।
उर्फी जावेद ने अपने बालों को खुला छोड़ा है और मिनिमल मेकअप के साथ इन तस्वीरों को शेयर किया है। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'सच में डिनर के बाद हर लड़की की यही हालत होती है।'
उर्फी की इन तस्वीरों को कुछ ही देर में बेहिसाब लाइक्स मिल गए हैं लेकिन कमेंट सेक्शन में उन्हें जमकर खरी खोटी सुनने को मिल रही है। उर्फी को जमकर ऐसे लुक के लिए ट्रोल किया जा रहा है।
एक यूजर ने लिखा, 'शायद इसीलिए तुझे बिग बॉस 15 वालों ने नहीं बुलाया। जलील औरत सुधर जा।' एक अन्य यूजर ने लिखा- आज कुछ तो पहना है कम से कम।
एक शख्स ने लिखा- अगर बटन लगा लेतीं तो क्या चला जाता? तो वहीं एक शख्स ने तो उन्हें पोर्न स्टार ही बता दिया है। एक ट्रोल ने लिखा- आपको कल बिग बॉस में किसी ने नहीं बुलाया क्या?
मालूम हो कि बिग बॉस OTT में उर्फी जावेद पहले ही एविक्शन में बाहर हो गई थीं और इसके बाद से वह अपने कपड़ों के चलते लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं।


Tags: