रैपर हनी सिंह के कॉलेज की अनदेखी क्लिप हुआ वायरल

सिलेब्रिटीज के बचपन की तस्वीरें और वीडियोज का फैन्स में अलग ही क्रेज होता है

Update: 2021-04-15 05:33 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |   सिलेब्रिटीज के बचपन की तस्वीरें और वीडियोज का फैन्स में अलग ही क्रेज होता है। कई मौके पर सिलेब्स अपने सोशल मीडिया पर ये सब खुद ही शेयर करते रहते हैं। कई बार उनके फैन्स उनसे जुड़ी इंट्रेस्टिंग यादें खोज लाते हैं। अब रैपर हनी सिंह के कॉलेज के दिनों की एक क्लिप वायरल हो रही है। इस किसी इवेंट का फुटेज नजर आ रहा है। इसमें हनी सिंह होस्टिंग के साथ डांस करते भी दिखाई दिए हैं।

क्लिप देख याद आ जाएंगे कॉलेज के दिन
इस वीडियो में हनी सिंह काफी क्यूट दिख रहे हैं। वह माइक लेकर बोलते हैं, बार-बार सबके नाम अनाउंस करने में बहुत देर हो रही है। अगर कोई और आना चाहता है तो आ जाए। जिनके नाम अनाउंस हो चुके हैं वो निकल गए हैं, जिनका नाम स्किप हो गया था अगर वो वापस आ गए हैं और पार्टिसिपेट करना चाहते हैं तो आ जाएं प्लीज वर्ना हम इसी से रिजल्ट फाइनलाइज कर लेंगे। इसके बाद हनी सिंह डांस करते दिखाई देते हैं।
ब्रेक के बाद धमाकेदार वापसी
रैपर हनी सिंह ने अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। मैं शराबी, अंग्रेजी बीट और लुंगी डांस जैसे गानों से रातोरात स्टार बनने वाले हनी सिंह को साल 2000 में पंजाबी पॉप का चेहरा माना जाता था। आज भी उनकी फैन फॉलोइंग में कमी नहीं है। साल 2016-17 में वह लाइम लाइट से दूर थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें बाइपोलर था और शराब की लत लग गई थी। हालांकि इन सबको हराकर उन्होंने कमबैक किया। उनके 'मखना', 'फर्स्ट किस' और 'शोर मचेगा' जैसे लेटेस्ट गाने लोगों की जुबान पर चढ़े हैं और पार्टीज की शान हैं।


Full View


Similar News