Mumbai. मुंबई। नायक के 25 साल बाद, अनिल कपूर एक बार फिर संभालेंगे सबसे बड़े मंच की कमान! भारत के सबसे बड़े गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ की पहली झलक आई सामने, जल्द स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर शुरू होगा। पच्चीस साल पहले नायक में शिवाजी राव बनकर अनिल कपूर ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। आज जब यह कल्ट फिल्म अपनी 25वीं सालगिरह मना रही है, तब भी मेगास्टार का जादू बरकरार है। पर्दे पर एक दिन के मुख्यमंत्री बनकर राज करने के बाद अब अनिल कपूर देश के सबसे बड़े गेम शो की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। स्टार प्लस के इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो के साथ वह टेलीविजन पर अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। शो की हाल ही में जारी हुई पहली झलक एक शानदार और भव्य मुकाबले का वादा करती है।

जिसमें 100 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और पूरे सीजन में कुल ₹26 करोड़ की पुरस्कार राशि दांव पर होगी। शो की दिलचस्प सोच है, “जिस कंटेस्टेंट को बात खटकी, उसकी जीत पक्की!” इंडिया के टॉप 1% में 100 खिलाड़ी एक साथ एक भव्य मंच पर मुकाबला करेंगे। उन्हें रोजमर्रा की समझ, तर्क और बारीकी से चीजों को परखने की क्षमता पर आधारित 13 लगातार मुश्किल होते राउंड्स का सामना करना होगा। हर खिलाड़ी ₹1 लाख की राशि के साथ खेल शुरू करेगा। प्रत्येक गलत जवाब के साथ वह राशि एक साझा प्राइज पॉट में जुड़ती जाएगी, जो बढ़कर ₹1 करोड़ तक पहुंच सकती है। अलग-अलग जगहों और क्षेत्रों से आए खिलाड़ी जब एक साथ मुकाबले में उतरेंगे, तो दांव भी बड़ा होगा और जवाब भी चौंकाने वाले होंगे। शो में ऐसे कई मजेदार और रोमांचक पल देखने को मिलेंगे, जो घर बैठे दर्शकों को भी साथ-साथ खेलने के लिए उत्साहित करेंगे। कल भी सुपरस्टार और आज भी सुपरस्टार, अनिल कपूर अपनी जबरदस्त ऊर्जा, शानदार अंदाज और सिग्नेचर ‘झकास’ स्टाइल के साथ टेलीविजन पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो का प्रीमियर 19 सितंबर को रात 8 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर होगा।
Tags: