इस बार सलमान खान ने कंटेस्टेंट से मिलवाने का नया तरीका अपनाया है. वह सभी कंटेस्टेंट को एक साथ दर्शकों से मिलवा रहे हैं. सभी कंटेस्टेंट की स्टेज पर एंट्री हो गई है मगर सभी ने मास्क लगा रखा है जिसकी वजह से उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है. सभी कंटेस्टेंट ने स्टेज पर परफॉर्म किया.

भारत का सबसे बड़ा रिएलिटी शो बिग बॉस (Bigg boss 15) एक बार फिर टीवी पर लौट रहा है. अपने 15 वें सीजन के साथ इससे पहले इसका एक सीजन ओटीटी (Bigg boss ott) पर भी आ चुका है. जिसने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थीं. आज से शुरू होने वाला भारत का ये रिएलिटी शो का महाकुंभ करीब तीन महीने चलेगा. तो तैयार हो जाएं ये जानने के लिए कि कौन होंगे वो भाग्यशाली प्रतियोगी जिन्हें बिग बॉस 15 में जाने का मौका मिलने वाला है.


Tags: