Krishnam Raju के निधन से गम में डूबा टॉलीवुड, Prabhas के दुख में शामिल अनुष्का शेट्टी
अनुष्का शेट्टी की इस तस्वीर पर फैंस से मिल रहे ये कमेंट्स आप यहां देख सकते हैं।
Anushka Shetty mourns on Krishnam Raju death: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) के परिवार पर आज दुखों का पहाड़ टूट गया है। सुपरस्टार प्रभास के चाचा और तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कृष्णम राजू का 83वें साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से तेलुगु सिनेमाई दुनिया में शोक की लहर उठ खड़ी हुई है। अदाकारा कृष्णम राजू के निधन पर तेलुगु सिनेमाई सितारों ने अपना दुख सोशल मीडिया पर बयां किया है। सुपरस्टार प्रभास के चाचा के निधन पर उनकी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड अनुष्का शेट्टी ने भी सोशल मीडिया पर अपना दुख बयां किया है। बाहुबली स्टार ने प्रभास के चाचा संग अपनी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा, 'आपकी आत्मा को शांति मिले हमारे प्रिय कृष्णम राजू गारू... एक लीजेंड आत्मा हमारे सबसे बड़े दिल वाले... आप हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।'