आज है पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा का जन्मदिन, MG के नाम से हैं मशहूर, जानें इनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

पंजाब में अपनी आवाज से सभी को दीवाना बनाने वाले मिलिंद गाबा का आज जन्मदिन है।

Update: 2020-12-07 04:01 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पंजाब में अपनी आवाज से सभी को दीवाना बनाने वाले मिलिंद गाबा का आज जन्मदिन है। मिलिंद गाबा को उनकी बेहतरीन आवाज के लिए जाना जाता है। मिलिंद गाबा गायक, रैपर, संगीत लेखक, अभिनेता, संगीत निर्देशक हैं। वैसे लोग मिलिंद को MG के नाम से भी पुकारते हैं।


Full View


वहीं मिलिंद अपने गानों में भी MG नाम का प्रयोग करते हैं। मिलिंद का जन्म दिल्ली में हुआ था और उन्होने पढ़ाई वेद व्यास D.A.V पब्लिक स्कूल से की।


Full View

पहले MG संगीत और मॉडलिंग में रूचि रखते थे और इसी वजह से उन्होने संगीत को ही अपना दोस्त बना डाला। वैसे मिलिंद बहुत स्मार्ट हैं और इस कारण इन्हे एक्टर भी बनने का मौका मिला है।

Full View

मिलिंद का पहला गाना 4 मेन डाउन था जो सुपरहिट हुआ था। इस गाने को अब तक 34,831,066 व्यूज मिल चुके हैं। मिलिंद के पिता का नाम जतिंदर गाबा है जो पंजाबी संगीत निर्देशक हैं। वैसे मिलिंद को आप सभी ने पंजाबी फिल्म स्टुपिड 7 में भी देखा होगा जहाँ इन्हे खूब पसंद किया गया था।

Full View

वैसे मिलिंद को कैसिओ और पियानो बजाना बहुत ज्यादा पसंद हैं। इन्होने अब तक कई गाने गाए हैं जो सभी सुपरहिट हुए हैं। आप सभी ने मिलिंद के वेलकम बैक, दिल्लीवाली जालिम गर्लफ्रेंड, बस तू , यार मोड दो, मैं तैनू वी प्यार करदा जैसे गाने सुने ही होंगे। वैसे इन दिनों उनका गाना 'मैं इतनी सुंदर हूँ मैं क्या करूँ' धमाल मचा रहा है। इस गाने में वह अशनूर कौर संग दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल मिलिंद को जन्मदिन की बधाइयां।


Full View


Tags:    

Similar News