जन्मदिन पर टाइगर श्रॉफ ने गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी संग किया डिनर, मां आयशा भी आईं नजर

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने 2 मार्च अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर टाइगर को जन्मदिन की बधाई दी।

Update: 2021-03-02 18:40 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने 2 मार्च अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर टाइगर को जन्मदिन की बधाई दी। मंगलवार शाम को टाइगर रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ डिनर डेट पर पहुंचे। इस दौरान टाइगर की मां आयशा भी उनके साथ थीं।

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं जिसमें टाइगर, दिशा और आयशा रेस्टोरेंस से बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक जींस में नजर आए। वहीं, दिशा ने लेटेक्स टॉप और ब्लैक पैंट्स पहन रखे थे। दोनों मास्क पहने हुए दिखाई दिए।
दिशा ने टाइगर श्रॉफ की फनी फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कैसानोवा को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां, हमेशा बनी की तरह चमकते रहो...' 'कैसानोवा' टाइगर श्रॉफ का गाना है जो हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने को खुद टाइगर श्रॉफ ने अपनी आवाज दी है।
बता दें कि टाइगर श्रॉफ ने की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं जिसमें गणपत, बागी 4, हीरोपंती 2 शामिल हैं। टाइगर श्रॉफ पिछली बार फिल्म बागी 3 में नजर आए थे। फिल्म में उनके काम को बहुत पसंद किया गया था। इसमें टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे जैसे सितारे नजर आए थे। लॉकडाउन में टाइगर श्रॉफ ने सिगिंग में डेब्यू किया था। उन्होंने Unbelievable और Casanova जैसे गाने गाए थे।


Tags:    

Similar News

-->