Tiger 3 Film: सलमान खान-कैटरीना कैफ की फिल्म में इस टीवी एक्ट्रेस की हुई एंट्री, जानें नाम

फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' पहले दिसंबर, 2022 में रिलीज होने वाली थी।

Update: 2022-11-04 04:07 GMT
बॉलीवुड स्टार्स सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) काफी दिनों से फिल्म में नजर नहीं आए हैं। ये दोनों साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'भारत' में एक साथ काम करते दिखाई दिए थे। इन दोनों की जोड़ी को बड़े पर्दे पर काफी ज्यादा पंसद किया जाता है। अब सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) में दिखाई देगी। ये फिल्म पहले साल 2023 की ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल अब ये फिल्म साल 2023 की दिवाली पर रिलीज होगी। इस बीच खबर आ रही है कि फिल्म 'टाइगर 3' में टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा (Ridhi Dogra) की एंट्री हो गई है।
रिद्धि डोगरा 'बनीं टाइगर 3' की हिस्सा
'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा के सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' में अहम किरदार निभाने की उम्मीद है। 'टाइगर 3' की कास्टिंग बहुत स्ट्रॉन्ग है। सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ रिद्धि डोगरा भी स्टारकास्ट में शामिल होंगी। वह फिल्म 'टाइगर 3' में महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
क्या आर्यन खान के बेटे हैं शाहरुख के छोटे बेटे अबराम खान? अफवाह उड़ते ही यूं भड़के थे शाहरुख खान
रिद्धि डोगरा का करियर
रिद्धि डोगरा अगर फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आती हैं तो उनका बॉलीवुड डेब्यू होगा। रिद्धि डोगरा तमाम टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने टीवी सीरियल के अलावा म्यूजिक वीडियो और वेब सीरीज में भी काम किया है।
'टाइगर' की फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है 'टाइगर 3'
मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'टाइगर' 3 साल 2023 की दिवाली पर रिलीज होगी। ये फिल्म 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। पहले फिल्म 'टाइगर 3' साल 2023 की ईद पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अब सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ईद पर रिलीज होगी। फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' पहले दिसंबर, 2022 में रिलीज होने वाली थी।

Tags:    

Similar News