सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ ये VIDEO, चैट शो की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस करीना ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप...

करीना कपूर खान इस समय प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। फेस पर ग्लो बखूबी देखा जा सकता है।

Update: 2020-11-08 10:26 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| करीना कपूर खान इस समय प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। फेस पर ग्लो बखूबी देखा जा सकता है। मुंबई में भी करीना कई बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करती स्पॉट की जाती हैं। हाल ही में करीना कपूर खान रविवार के दिन अपने चैट शो की शूटिंग के लिए पहुंचीं। दरअसल, करीना कपूर खान के रेडियो चैट शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस चैट शो में कई सेलेब्स आते हैं और अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा करते हैं।

करीना कपूर की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। व्हाइट, पेस्टल ब्लू ड्रेस में करीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही वह पैपराजी को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पोज दे रही हैं।

Full View

 इससे पहले करीना कपूर खान करवा चौथ के मौके पर पूरे 'कपूर खानदान' संग नजर आई थीं। वह डिनर करने पहुंची थीं। फ्लोरल ड्रेस में करीना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें क्लिक करा रही थीं। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहणी ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

फोटो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा था, "फैमिली डिनर"। कुछ सदस्यों को हम सभी मिस कर रहे हैं। इसके अलावा मुंबई में करीना को व्हाइट कलर की ड्रेस पहने भी स्पॉट किया गया। इन फोटोज में चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। करीना कपूर खान की फोटोज बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लगभग रोज ही सामने आ रही हैं। 

Tags:    

Similar News