Bigg Boss 17 की शुरुआत होने वाली है। 15 अक्टूबर को शो का प्रीमियर है और इसे लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट बना हुआ है। शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर कई तरह की डिटेल्स सामने आ रही है। हालांकि, किसी भी सेलेब्रिटी के नाम को लेकर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। हर बार की तरह इस बार भी Bigg Boss की थीम कुछ हटके होगी और मेकर्स शो को हिट करवाने के लिए कई ट्विस्ट पहले ही प्लान कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर कई फैन पेज बिग बॉस से जुडी अपडेट्स शेयर करना शुरू कर चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस बार बिग बॉस में क्या बडा धमाका होने जा रहा है और क्या इनसाइड अपडेट्स अब तक सामने आ चुकी हैं।
बिग बॉस शुरू होने से पहले ही इससे जुडे कई फैन पेज एक्टिव हो जाते हैं और शो की इनसाइड डिटेल्स शेयर करने लगते हैं। इस बार भी इस तरह की अपडेट्स सामने आना शुरू हो चुकी हैं। पहले खबरें आ रही थीं कि बिग बॉस में इस बार सिंगल वर्सेज कपल्स की थीम हो सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार काफी कुछ सीजन 7 की तरह हो सकता है। घर का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। बिग बॉस हाउस को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। एक हिस्सा जहां लग्जरी से भरा होगा। वहीं, दूसरे हिस्से में कोई भी लग्जरी नहीं होगी। नो लग्जरी एरिया में कंटेस्टेंट्स को कोई भी सुविधा नहीं दी जाएगी और उन्हें सभी चीजों को पाने के लिए मेहनत करनी होगी। अभी इन सभी चीजों को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
एक फैन पेज ने बिग बॉस के घर का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि घर अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है। घर में कुछ काम चल रहा है और घर काफी कलरफुल सा दिख रहा है। बेडरूम एरिया में कुछ बेड रखे हुए नजर आ रहे हैं।
बिग बॉस में इस बार अंकिता लोखंडे, उनके पति विकी जैन, उडारियां सीरियल से ईशा मालविया, यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी पत्नी, मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान समेत कई सितारे नजर आ सकते हैं। हालांकि, फाइनल नामों और शो की बाकी डिटेल्स के लिए प्रीमियर का इंतजार करना होगा।
Tags: