स्कूटी पर मुंह छुपाकर मुंबई घूमने निकला ये स्टार कपल, कैजुअल लुक में हुए स्पॉट
फैंस उनको एक बार फिर पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।
बॉलीवुड और खेल जगत के मोस्ट पॉपुलर कपल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों हमेशा एक साथ नजर आते हैं। दोनों की एक झलक देखने का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं अब विराट-अनुष्का को स्पॉट किया गया जिनका वीडियो और कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एक साथ दिखे विराट-अनुष्का
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, अनुष्का सिंपल ब्लैक लुक में नजर आ रही हैं और उन्होंने बालों को खुला रखा है। वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली ग्रीन शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे जिसमें उनकी हमेशा की तरह कूल लुक देखने को मिल रहा है। दोनों को जैसे ही पैपराजी ने देखा तो कैमरे के सामने जमकर पोज दिए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है जिसपर फैंस ने कमेंट की बौछार कर दी है।
फैंस ने जमकर लुटाया प्यार
इतना ही नहीं उनको स्कूटी पर भी दिखे गया जिनकी तस्वीरें इंटरनेट पर छा रही हैं। कमेंट सेक्शन की बात करे तो, फैंस दोनों पर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। कई यूजर्स दिल बना रहे हैं तो कोई दोनों को बेस्ट जोड़ी बता रहे हैं। ऐसे हजारों फैंस है जो उनको साथ देखकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। महज कुछ ही देर में दोनों के वीडियो को ढेरो लाइक मिल गए और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।
अनुष्का का वर्कफ्रंट
बता दें अनुष्का जल्द ही 'चकदा एक्सप्रेस' (Chakda Express) में नजर आएंगी जिसे लेकर वो काफी दिनों से चर्चाओं में बनी हुई है। शादी और बच्चे होने के बाद अनुष्का फिल्मों में कम नजर आती है लेकिन इस बार फैंस उनको एक बार फिर पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।