सोशल मीडिया में Top Trend पर है सिडनाज का ये रोमांटिक सॉन्ग, देखें VIDEO

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का नाया म्यूजिक वीडियो 'शोना शोना' रिलीज हो गया है और हिट भी

Update: 2020-11-25 16:05 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Shona Shona Song : 'बिग बॉस 13' विनर सिद्धार्थ शुक्ला और कंटेस्टेंट शहनाज गिल की जोड़ी न सिर्फ ​शो के दौरान हिट थी बल्कि शो के बाहर भी दोनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं शो के बाद दोनों कई म्यूजिक वीडियोज में साथ नजर आ चुके हैं। वहीं अब सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का नाया म्यूजिक वीडियो 'शोना शोना' रिलीज हो गया है। इस रोमांटिक गाने में दोनों बेहद ही क्यूट लग रहे हैं। सिडनाज की जोड़ी के इस गाने का इंतजार फैंस लंबे समय कर रहे थे। यहां देखें सिडनाज के 'शोना शोना' गाने का वीडियो...


Full View

शहनाज ग‍िल और स‍िद्धार्थ शुक्‍ला की जोड़ी को 'शोना शोना' गाने में देखकर फैंस दीवाने हो रहे हैं। इस गाने को टोनी कक्‍कड़ और नेहा कक्‍कड़ ने गाया है। गाने में आप देख सकते हैं कि किस तरह सिद्धार्थ बेबी डॉल बनीं शहनाज के पीछे पागलों की तरह दीवाने होकर भागते नजर आ रहे हैं। वहीं शहनाज अपनी अदाओं का पूरा जलवा द‍िखा रही हैं। गाने का पूरा थीम बेहद ही खूबसूरत लग रहा है।

वहीं हाल ही में 'शोना शोना' गाने का पोस्ट आउट किया गया था जिसमें रिलीज डेट सामने आई थी। शहनाज गिल ने गाने का पहला लुक जारी करते हुए लिखा, 'शोना शोना 25 नवंबर को रिलीज होगा।' इससे दोनों रेट्रो अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैंl दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं।

आपको बता दें कि 'बिग बॉस 13' ​विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला 'बिग बॉस 14' में भी तूफानी सीनियर के तौर पर नजर आए थे, उनके साथ हिना खान और गौहर खान भी थी। वही शहनाज गिल ने भी बिग बॉस 14 के घर में एंट्री की थी। इस बार भी सिद्धार्थ शुक्ला घर में काफी एक्टिव रहे। उनकी और हिना खान की केमेस्ट्री भी पसंद की गई थीं।

Tags:    

Similar News