Mumbai मुंबई : इस बीच मलाइका की एक तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में उनके साथ एक्ट्रेस दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक नजर आ रहे हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से एलेक्जेंडर लाइमलाइट में हैं। हाल ही उन्हें क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक के साथ स्पॉट किया गया था। दोनों का वीडियो वायरल हुआ था। बहरहाल मलाइका Malaikaकी एलेक्जेंडर के साथ फोटो देख फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। उनका मानना है कि मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप के लिए एलेक्जेंडर ही जिम्मेदार हैं।
एलेक्जेंडर पेशे से जिम ट्रेनर हैं, जो पहली बार दिशा के साथ चर्चा में आए थे। टाइगर श्रॉफ के साथ ब्रेकअप होने के बाद दिशा की एलेक्जेंडर के साथ कई तस्वीरें वायरल हुई थीं। इसके बाद कहा जाने लगा कि दिशा ने एलेक्जेंडर को डेट करना शुरू कर दिया है। इधर, मलाइका के मैनेजर ने 'इंडिया टुडे' से बात करते हुए ब्रेकअप की अफवाहों का साफ तौर पर खंडन किया। जब उनसे पूछा गया कि क्या अर्जुन-मलाइका अलग हो गए हैं तो उन्होंने कहा कि नहीं, नहीं, सभी अफवाहें हैं।