भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा के जानदार, शानदार और दमदार कलाकार समर सिंह (Samar Singh) के गानों को फैंस खूब पसंद करते हैं। समर के नए गानों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है, जो भी गाने समर सिंह गाते हैं वो हिट होना तय है। ऐसे में समर इन दिनों एक के बाद एक कई धमाकेदार और रोमांटिक गाने रिलीज कर रहे हैं, जो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है.

Full View


इसी कड़ी में उन्होंने एक और धमाका कर दिया है, जिसका वीडियो भी काफी जबरदस्त है। गाने का नाम है 'छोरा गंवार' (CHHORA GANWAR) । गाने के वीडियो में समर सिंह के अपोजिट अकांक्षा सिंह हैं, जो अपनी कातिलाना अदा से लोगों को घायल कर रही हैं। गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
बता दें ये गाना कल ही रिलीज हुआ है और ये अभी ये ही यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ देखा जा रहा है। गाने को भोजपुरिया दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा है। गाने को आवाज दिया है समर सिंह और शिल्पी राज ने। बोल संजय सनेही ने लिखे हैं और म्यूजिक जयदीप वर्मा का है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
Tags: