TV की इस Naagin ने बुढ़ापे में की सगाई, 5 बार खा चुकी है प्यार में धोखा

सीरियल इश्कबाज के जरिए मृणाल देशराज ने अपना खूब नाम कमाया था।

Update: 2022-06-13 05:23 GMT

Mreenal Deshraj gets engaged: एक बार फिर से छोटे पर्दे में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। टीवी सितारे लगातार शादी के बंधन में बंध रहे हैं। कुछ समय पहले ही टीवी एक्टर मनीष नागदेव ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गोवा में शादी की थी। इसी बीच खबर आ रही है कि टीवी की एक नागिन जल्द ही शादी करने जा रही है। यहां हम बात कर रहे हैं नागिन 3 (Naagin 3) में नजर आ चुकी अदाकारा मृणाल देशराज (Mreenal Deshraj)... जिन्होंने कुछ समय पहले ही सगाई की है। जी हां, सही सुना आपने...। मृणाल देशराज ने 43 की उम्र में सगाई कर ली है।

मृणाल देशराज बीते काफी समय से आशिम मथन को डेट कर रही हैं। आशिम मथन हैल्थ एंड वेलनेस इंडस्ट्री का एक जानामाना नाम है। बता दें मृणाल देशराज और आशिम मथन की उम्र में काफी गैप है। साल 2021 में आशिम मथन और मृणाल देशराज की मुलाकात एक कॉमन फेंड के जरिए हुई थी।
एज गैप से मृणाल देशराज को नहीं पड़ता फर्क


कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनों ने एक दूसरे को प्यार की अंगूठी पहना दी है। इस बात का ऐलान खुद मृणाल देशराज ने किया है। इंडिया फोकम से बात करते हुए मृणाल देशराज ने कहा, उम्र का ज्यादा फासला होने की वजह से लोगों को लगता है कि रिश्ता नहीं चल पाएगा। ये सब तो आपके माइंड सेट पर डिपेंड करता है। उम्र केवल नाम की होती है। आपके हमेशा प्रजेंट में रहना चाहिए
जल्द ही शादी करने वाली हैं मृणाल देशराज
अपनी सगाई के बारे में बात करते हुए मृणाल देशराज ने कहा, मेरे लिए सगाई एक सरप्राइज थी। 9 जून को हम दोनों ने मुंबई में सगाई की थी। सगाई होते ही नागपुर जाकर हम दोनों ने माता पिता का आशीर्वाद लिया। अब हम जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। गौरतलब है कि मृणाल देशराज नागिन 3 में मोहिनी को रोल अदा कर चुकी हैं। नागिन 3 में मृणाल देशराज ने निगेटिव किरदार निभाया था।
देखें मृणाल देशराज की तस्वीरें-


मृणाल देशराज ने मोहिनी बनकर बेला को बहुत परेशान किया था। नागिन 3 से पहले मृणाल देशराज को सीरियल इश्कबाज में भी देखा गया था। सीरियल इश्कबाज के जरिए मृणाल देशराज ने अपना खूब नाम कमाया था।


Tags:    

Similar News