नई दिल्ली: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दुनियाभर के दर्शकों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) आज किसी न किसी कारण चर्चा में बनी रहती हैं. दूसरी ओर एक्ट्रेस अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी जुड़ी रहती हैं. अक्सर फैंस के बीच उनका नया लुक वायरल होता रहता है. एक्ट्रेस भी कभी अपने फैंस को निराश नहीं करतीं.

रकुल ने शेयर किया नया लुक
अब फिर से रकुल ने अपनी कुछ फोटोज हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों में रकुल को काफी स्टाइलिश अंदाज में देखा जा रहा है. यहां एक्ट्रेस को वाइन कलर की ड्रेस में देखा जा रहा है. उन्होंने इस फोटोशूट के लिए टर्टलनेक क्रॉप टॉप और फिटेड स्कर्ट पहने देखा जा रहा है.
काफी बोल्ड दिख रही हैं रकुल
रकुल ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए न्यूड मेकअप किया है. उन्होंने अपने बालों की पोनीटेल बनाई है. वहीं कानों में पहने हूप ईयररिंग्स एक्ट्रेस के इस लुक में चांद लगा रहे हैं.
अब रकुल ने यहां अलग-अलग पोज देते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं. इस लुक में एक्ट्रेस काफी बोल्ड दिख रही हैं
इन फिल्मों में दिखेंगी रकुल
रकुल के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय उनके पास कई फिल्में कतार में हैं. जल्द ही उन्हें फिल्म 'अटैक', 'रनवे 34', 'डॉक्टर जी', 'छतरीवाली' और 'थैंक गॉड' जैसी फिल्मों में देखा जाने वाला है. हिन्दी सिनेमा के अलावा रकुल के पास कई साउथ फिल्मों के ऑफर्स भी हैं.
Tags: