शादी टूटने के बाद हुई ऐसी हालत, जानें क्या किया पति ने दलजीत कौर के साथ
टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर पिछले कुछ समय से अपनी दूसरी शादी और पति के साथ हो रही अनबन को लेकर सुर्खियों में छाई हुई थीं। आपको बता दें कि दलजीत कौर ने साल 2023 में ही केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ बड़े ही धूमधाम से दूसरी शादी की थी।
शादी के 10 महीने बाद ही शुरू हुई अनबन
हालांकि दलजीत कौर की इस दूसरी शादी में 10 महीने बाद ही अनबन शुरू हो गई थी। शादी के 10 महीने बाद ही एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ में टेंशन शुरू हो गई थी और वह कुछ टाइम पहले ही केन्या से भारत अपने घर लौट आई हैं। दलजीत ने निखिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है।
दलजीत कौर ने बताया पति का चल रहा है एक्स्ट्रा मैरिटर अफेयर
आपको बता दें कि शादी के 10 महीने बाद ही दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से निखिल का सरनेम हटाकर शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं। वह फिलहाल केन्या से भारत लौट आई हैं और कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस निखिल से अलग हो गई हैं। दलजीत ने सोशल मीडिया पर सूटकेस की तस्वीरें भी शेयर कीं हैं, जिसे देखने के बाद लग रहा है कि वह अपनी लाइफ से काफी परेशान हो गई हैं।
लजीत ने शेयर की सूटकेस की फोटोज
दूसरे पति से अलग होने की बात पर कई महीनों तक चुप रहने के बाद आखिरकार दलजीत कौर ने निखिल पटेल पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक नोट शेयर करके पति पर शादी से इनकार का आरोप लगाया है। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी हालिया जिंदगी की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें उनके आउटफिट्स से भरे सूटकेस नजर आ रहे हैं, जो कि एक लाइन से रखे हैं। इसे देखकर लग रहा है कि दलजीत सूटकेस लेकर दर-दर भटक रही हैं।
पूरे परिवार को अपमानित करने का आरोप
दलजीत कौर ने अपने दूसरे पति निखिल पटेल पर बेशर्म होने और पूरे परिवार को अपमानित करने का आरोप लगाया है। दलजीत ने निखिल की इंस्टाग्राम स्टोरी को रीशेयर किया है जिस पर 'एसएन' लेटर लिखा था। इस स्टोरी के कैप्शन में लिखा था- आप मुझे बेहतर बनाते हैं। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि एसएन का क्या मतलब है, लेकिन ऐसा लगता है कि ये किसी के नाम के शुरुआती लेटर हो सकते हैं।
दलजीत कौर ने इंस्टाग्राम पर लिखा ऐसा पोस्ट
इसके साथ ही दिलजीत कौर ने अपनी पोस्ट पर लिखा है- आप अब हर दिन बेशर्मी से उसके साथ सोशल मीडिया पर हैं। आपकी पत्नी और बेटा शादी के 10 महीने बाद मायके वापस आ गए, पूरे परिवार को अपमानित किया जाता है। बच्चों के लिए थोड़ी डिगनिटी रख लेते। दलजीत ने आगे लिखा है- कम से कम आपको अपनी पत्नी को पब्लिकली थोड़ा सम्मान देना चाहिए था क्योंकि मैं कई दूसरी चीजों के बारे में भी चुप थी।