इस मशहूर ब्रिटिश एक्ट्रेस का हुआ निधन, फैंस ने ट्विटर पर दी श्रद्धांजलि

निधन की खबर सामने आने के बाद ट्विटर पर फैंस काफी दुखी नजर आ रहे हैं। तो चलिए देखते है ट्विटर पर लोग क्या लिख रहे है।

Update: 2022-12-11 06:59 GMT
Ruth Madoc Died At Age of 79: हॉलीवुड की दुनिया से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। फेमस ब्रिटिश एक्ट्रेस रुथ मैडोक का निधन हो गया हैं। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी दुखी नजर आ रहे है। रुथ मैडोक ने सिटकॉम टीवी सीरीज हाय-डी-हाय से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वो हॉलीवुड की दुनिया का एक बड़ नाम थी। एक्ट्रेस की निधन की खबर जानने के बाद फैंस के साथ-साथ कई हॉलीवुड स्टार्स भी दुखी नजर आ रहे। 79 साल की उम्र में एक्ट्रेस इस दुनिया को अलविदा कह के चली गई। 
कुछ दिनों पहले हुआ था एक्सिडेंट
हॉलीवुड एक्ट्रेस रुथ मैडोक अब इस दुनिया में नहीं रही। वो महज 79 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस का अभी हाल ही में एक्सिडेंट हुआ था। जिसके बाद से वो अस्पताल में भर्ती थी। लेकिन डॉक्टर तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचा नहीं पाए। जानकारी के लिए आपको बता दें कि रुथ मैडोक का जन्म साल 1943 में यूके के नॉर्वीच शहर में हुआ था। वो एक एक्टर के साथ-साथ जानी-मानी सिंगर भी थी। रुथ मैडोक की एक्टिंग को लोग काफी पसंद किया करते रहे है। एक्ट्रेस की निधन की खबर सामने आने के बाद ट्विटर पर फैंस काफी दुखी नजर आ रहे हैं। तो चलिए देखते है ट्विटर पर लोग क्या लिख रहे है।

Tags:    

Similar News