जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस प्रियंका उधवानी (Priyanka Udhwani) और एक्टर अंशुल पांडे (Anshul Pandey) को शो के सेट पर ही प्यार हो गया था। ये दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन प्रियंका ने इस रिश्ते को लेकर जो हालिया बयान दिया है, उससे लोग शॉक्ड हो गये हैं। इतना ही नहीं अपने बयान में एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड पर चौंका देने वाले आरोप लगाए हैं।

प्रियंका ने बॉयफ्रेंड पर अंशुल पांडे धोका देने का लगाया आरोप

-टाइम्स से बात करते हुए प्रियंका ने बॉयफ्रेंड पर अंशुल पांडे पर धोखा देने के आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने पिछले हफ्ते अपना वैक्सीनेशन करवाया और मुझे काफी हाई फीवर था। अंशुल शाम के 7 बजे घर से निकला और उन्होंने मुझसे कहा कि, वो कुछ घंटों में वापस आ जाएंगे। हालांकि, वो अगले दिन की शाम को घर लौटे। वह आगे कहती हैं कि पीछले कई दिनों से अंशुल उन्हें चिट कर रहा है।

किसी और डेट कर रहे हैं अंशुल

वह आगे कहती हैं कि अंशुल के धोखा देने वाली बातें मुझे उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज से पता चली और मुझे एहसास हुआ कि, वो किसी लड़की के साथ हैं। मैंने इस रिलेशनशिप को खत्म करने का फैसला किया और इस बारे में अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट कर दिया। उन्होंने ये भी बताया कि, वो ब्रेकअप के बाद आजाद महसूस करती हैं, क्योंकि ये एक ऐसी स्टेज पर पहुंच चुका था, जहां उन्हें स्टैंड लेना ही पड़ा।

अंशुल पांडे ने अपनी सफाई

गर्लफ्रेंड प्रियंका के स्टेटमेंट के बाद एक्टर अंशुल पांडे ने अपनी सफाई में कहा कि प्रियंका मेरे बारें में सब जानती हैं कि मैं किसके साथ उठता -बैठता हूं और कहां जाता हूं और कितनी देर तक रहता हूं ? उन्होंने कहा कि मुझे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद नहीं है, लेकिन अगर प्रियंका मुझ पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगा रही हैं, तो ये गलत है। किसी को ये चीज दूसरे व्यक्ति को गिराने के लिए नहीं बल्कि, सबूत के साथ कहनी चाहिए। .ये सारी बातें अंशुल ने ई-टाइम्स से बात करते हुए कहा है। 

कभी रोमांटिक फोटो की वजह से खबरों में रहता था ये कपल

प्रियंका उधवानी और अंशुल पांडे ने एक-दूसरे को एक साल तक समझने के बाद डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों 6 साल तक साथ थे। ये कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव था और अपनी अपडेटरोमांटिक तस्वीरों को फैंस के शेयर कर खूब वाहवाही लूटते थे। हालांकि अब इस लव स्टोरी की मुश्किलों का सामना कर कर रही है।

इस आर्टिकल को शेयर करें

Tags: