'चोली के पीछे क्या है' पर इस हसीना ने किया ऐसा डांस, देखकर हो जाएंगे शॉक...VIDEO

उनका ये गाना यूट्यूब पर 30 मिलियन के आसपास देखा गया है।

Update: 2021-11-11 09:11 GMT

राखी सावंत एंटरटेनमेंट क्वीन हैं। वह सड़क पर भी निकलती हैं तो भी लोगों का मनोजरंन करने का मौका नहीं गंवातीं। अपने इंस्टाग्राम पर भी वह मजेदार वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। उनका रीसेंट वीडियो खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो में राखी सावंत ने गोरिल्ला का गेटअप बनाया है और 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं। उनके वीडियो पर देवोलीना, उर्वशी रौतेला सहित कई लोगों ने कॉमेंट्स किए हैं।

लोगों को पसंद आया राखी का वीडियो


बिग बॉस 14 में राखी सावंत ने लोगों को खूब एंटरटेन किया था। एक वक्त ऐसा भी था जब सलमान खान ने भी कहा था कि राखी ही शो चला रही हैं। इस बार राखी सावंत बिग बॉस में गोरिल्ला बनकर पहुंची थीं। उसी कॉस्ट्यूम में उन्होंने मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राखी ने पीले रंग की चुनरी ओढ़ रखी है। वह खुद अपने मुंह से गा रही हैं 'चोली के पीछे क्या है' साथ ही जबरदस्त डांस भी किया है। इस वीडियो पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने कॉमेंट में ढेर सारे हंसने वाले इमोजी बनाए हैं। वहीं उर्वशी रौतेला ने लिखा है, लव यू क्वीन।
ड्रीम में एंट्री ने भी जमाया रंग

Full View

इंस्टाग्राम पर राखी सावंत को 3.2 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। वह अपने फॉलोअर्स के लिए ऐसे ही एंटरटेनिंग वीडियोज शेयर करती रहती हैं। राखी सावंत अपने जबरदस्त डांस के लिए जानी जाती हैं। जुलाई में उन्होंने एक बार फिर अपना जलवा दिखाया। उन्होंने डांस नंबर 'ड्रीम में एंट्री' से धांसू वापसी की। उनका ये गाना यूट्यूब पर 30 मिलियन के आसपास देखा गया है।


Tags:    

Similar News

-->