इस एक्टर ने दिखाया अपना स्कूल टाइम स्वैग, क्या पहचान पाए आप ?

वहीं सिद्धांत कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बचपन से ही नटखट थे भाई।' इसके अलावा अन्य आदित्य के फैंस ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं।

Update: 2021-08-08 02:04 GMT

बॉलीवुड में एंट्री के साथ ही और स्टारडम मिलते ही सेलेब्स का लुक पूरी तरह से बदल जाता है। ऐसे में जब सेलेब्स की सक्सेस के बाद उनकी पुरानी तस्वीरें सामने आती हैं तो उन्हें पहचान पाना मुश्किल होता है। हाल ही में एक अभिनेता ने अपने स्कूल के दिनों की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में उन्हें पहचान पाना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। क्या आप इस तस्वीर को देख पहचान पाए कि ये अभिनेता कौन है?




नहीं पहचान पाए! तो हम आपको बताते हैं... ये अभिनेता कोई और नहीं फिल्म 'आशिका 2' राहुल जयकर यानी कि आदित्य रॉय कपूर हैं। ये तस्वीर आदित्य के स्कूल के दिनों की है जिसमें उनका लुक इस समय से बेहद अलग है। तस्वीर में आदित्य को पहचान पाना मुश्कल है। इस तस्वीर में आदित्य अपने टीन-एज में हैं। उन्होंने कूल टी- शर्ट पहनी हुई है। हालांकि आदित्य के बालों में कोई बदलाव नहीं है। उनके बाल आज भी कर्ली ही हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए आदित्य ने कैप्शन में लिखा, 'स्कूल टाइम एक्शन का स्कूल टाइम'। आदित्य की इस तस्वीर पर आदित्य के फैंस कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा उनके कई दोस्तों ने भी कमेंट किया है। अभिनेता अर्जुन कपूर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'बचपन से ही सेक्सी।' वहीं सिद्धांत कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बचपन से ही नटखट थे भाई।' इसके अलावा अन्य आदित्य के फैंस ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं।


Tags:    

Similar News

-->