शादी कर रहा है Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin का ये एक्‍टर, गर्लफ्रेंड Mahima Mishra से लेगा 'सात फेरे'

क्योंकि पहले से ही बहुत सारी तैयारियां की जा चुकी थीं।

Update: 2022-01-22 05:02 GMT

टीवी के फेमस एक्ट्रेस यश पंडित (Yash Pandit) इन दिनों लोकप्रिय सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में नजर आ रहे हैं। अभिनेता को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि यश पंडित अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड महिमा मिश्रा (Mahima Mishra) से शादी करने जा रहे हैं। यह कपल 22 जनवरी को मुंबई में शादी के बंधन में बंध जाएगा। शादी से पहले की रस्मों में हल्दी और मेहंदी शामिल थीं। दोनों की शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। दोनों ने 8 दिसंबर, 2021 को महिमा के होमटाउन कानपुर में सगाई की थी।

यश और महिमा जनवरी 2015 में एक म्यूच्यूअल फ्रेंड की जन्मदिन की पार्टी में मिले थे। उन्होंने ईटाइम्स के साथ बात करते हुए कहा, 'हमने पार्टी में ही एक-दूसरे से बात की थी। उसके बाद मैं महिमा कई बार मिला और चीजें वहीं से चलाना शुरू हो गईं। तब से हम साथ हैं। महिमा ने फाइनेंस में एमबीए किया है और मुंबई में रिस्क एनालिस्ट के रूप में काम करती हैं। हम आखिरकार शादी कर रहे हैं और मैं उनके साथ अपने जीवन का एक नया चैप्टर शुरू करने को लेकर बहुत खुश हूं।'
अभिनेता का कहना है कि उन्होंने लगभग छह महीने पहले 22 जनवरी की तारीख तय की थी। कोविड-19 के डर के बावजूद कपल के लिए तारीख को आगे बढ़ाना संभव नहीं था क्योंकि पहले से ही बहुत सारी तैयारियां की जा चुकी थीं।


Tags:    

Similar News

-->