एक ही शो से मालामाल हुईं टीवी की ये हसीनाएं, जानिए कौन सी राशि वाले होते हैं इतने भाग्यशाली?

उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 12' के लिए भी अच्छी खासी रकम वसूली थी।

Update: 2022-10-13 04:01 GMT

टीवी की दुनिया में इन दिनों हीरो से ज्यादा एक्ट्रेसेस का दबदबा है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) से लेकर आयशा सिंह (Ayesha Singh) और हिना खान जैसी टीवी की कई हसीनाएं हैं जो इंडस्ट्री की न केवल हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बन चुकी हैं, बल्कि अपने शो में हीरो से भी ज्यादा पैसे चार्ज कर करती हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए इन हसीनाओं ने यूं तो काफी मेहनत की है, लेकिन इनकी राशि भी इनके लिए काफी भाग्यशाली साबित हुई है। अपने इस आर्टिकल के जरिए आज हम आपको बताएंगे एक ही शो से मालामाल होने वाली इन टीवी हसीनाओं की राशि क्या है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की इन हसीनाओं की राशि पर-


रुपाली गांगुली (Rupai Ganguly)
रुपाली गांगुली 'अनुपमा' के जरिए टीवी की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बन चुकी हैं। एक्ट्रेस एक एपिसोड के लिए तीन लाख से भी ज्यादा पैसे चार्ज करती हैं। उनकी राशि मेष है। 
आयशा सिंह (Ayesha Singh)
आयशा सिंह ने 'गुम है किसी के प्यार में' के जरिए अपनी जबरदस्त छाप छोड़ी है। आज उन्हें हर जगह केवल सई के नाम से जाना जाता है। उनकी राशि मिथुन है।
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)
दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों भले ही छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन एक्ट्रेस टीवी की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। उनकी राशि धनु है। बता दें कि उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 12' के लिए भी अच्छी खासी रकम वसूली थी। 
Tags:    

Similar News