फांसी के फंदे पर झूल गए ये सितारे, किसी को प्यार में धोखा तो कुछ और, जाने रहस्य

किसी सितारे का चले जाना दुख की बात होती है। उनके निधन से सिर्फ उनके परिवार को ही नहीं उनके चाहने वालों को भी बहुत फर्क पड़ता है

Update: 2021-10-01 07:57 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। किसी सितारे का चले जाना दुख की बात होती है। उनके निधन से सिर्फ उनके परिवार को ही नहीं उनके चाहने वालों को भी बहुत फर्क पड़ता है। जब भी कोई सितारा इस दुनिया से जाता है तो अपने साथ उस प्यार को भी ले जाता है जो उसने अपने फैंस के दिलों में पैदा किया था। हालांकि बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी घटनाएं भी हुईं जहां सितारों को स्वाभाविक मौत नहीं मिली बल्कि उन्होंने खुद मौत को गले लगा लिया। बॉलीवुड के कई सितारों ने फांसी का फंदा लगाकर जान दी थी।

जब फांसी के फंदे पर झूल गए ये सितारे

उनके मौत की खबर जब सामने आई थी तो लोगों के होश उड़ गए थे। इंडस्ट्री में सन्नाटा छा गया था और हर किसी के दिल में यही सवाल था- आखिर क्यों? किसी की मौत की वजह प्यार में मिला धोखा था तो किसी की मौत रहस्य बनकर रह गई। तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जिन्होंने फांसी लगाकर दी थी जान। 

सिल्क स्मिता

दक्षिण भारत फिल्मों की सेक्स सिंबल कही जाने वाली सिल्क स्मिता ने पर्दे पर सफलता का जबरदस्त स्वाद चखा था। हालांकि असल जिंदगी में वो काफी अकेले रहीं। करियर में  एक वक्त पर टॉप पर रहने वाली सिल्क स्मिता को जब काम मिलना बंद होने लगा तो वो डिप्रेशन में जानी लगीं। वो अपने घर में मृत पाईं गई थीं। बताते हैं कि सिल्क ने फांसी का फंदा लगा लिया था और एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसमें लिखा था कि वो लगातार मिल रही असफलताओं से तंग आकर अपना जीवन खत्म कर रही हैं।

कुणाल सिंह

सोनाली बेंद्रे संग फिल्म दिल ही दिल में नजर आने वाले कुणाल सिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। बताते हैं कि भोजपुरी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में वो अच्छा काम कर रहे थे लेकिन वो अपने निजी जीवन को लेकर काफी परेशान थे। उनकी पत्नी संग उनका रिश्ता अच्छा नहीं चल रहा था और उन्हें अपने बच्चों से मिलने से भी मनाही थी जिससे परेशान होकर उन्होंने फांसी लगा ली थी।

कुशाल पंजाबी

टेलीविजन जगत के मशहूर सितारे कुशाल पंजाबी ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दी थी। वो महज 37 साल के थे। कुशाल के निधन की वजह पूरी तरह सामने नहीं आई थी लेकिन कहा जा रहा था कि पारिवारिक कलह के चलते वो परेशान हो गए थे और इस वजह से उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया था। कुशाल के निधन की खबर से इंडस्ट्री सदमे में आ गई थी।

प्रत्युषा बनर्जी

छोटे पर्दे पर आनंदी बनकर घर घर मशहूर हुई प्रत्युषा बनर्जी के निधन ने भी सबको सदमा दे दिया था। प्रत्युषा ने महज 25 की उम्र में फांसी लगा ली थी। उनकी निधन की वजह प्यार में मिला धोखा था। खबरों की मानें तो वो अपनी निजी जिंदगी में काफी परेशान थी और इसलिए उन्होंने अपना जीवन खत्म करने का फैसला कर लिया था।

कुलजीत रंधावा

C.A.T.S स्पेशल स्क्वॉड और कोहिनूर जैसे शो में काम कर चुकीं अभिनेत्री कुलजीत रंधावा ने भी फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी थी। उनके हाथ में एक फिल्म भी लगी थी जिसमें वो मुख्य भूमिका निभा रही थीं लेकिन इसके बाद भी किसी निजी परेशानी के चलते उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का फैसला कर लिया।

Tags:    

Similar News