छोटे पर्दे के लव बर्ड्स कहे जाते थे ये सितारे, इन कपल्स के ब्रेकअप ने फैंस को किया था हैरान

हर इंसान यही चाहता है की जब भी उसे कोई पार्टनर मिले तो उसके मिलने के साथ ही वो खोज भी खत्म हो जाए जो सालों से उसके दिलों-दिमाग में चल रही है

Update: 2021-09-12 04:05 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हर इंसान यही चाहता है की जब भी उसे कोई पार्टनर मिले तो उसके मिलने के साथ ही वो खोज भी खत्म हो जाए जो सालों से उसके दिलों-दिमाग में चल रही है। कई बार ऐसा होता भी है कि हमें वैसा इंसान मिल भी जाता है लेकिन वो रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाता। मनोरंजन जगत में भी ऐसे तमाम रिश्ते देखने को मिले जहां दिल जुड़े भी लेकिन सिर्फ बिछड़ने के लिए। बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टीवी जगत के भी बहुत से सितारे ऐसे रहे हैं जिनके अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

इन कपल्स के ब्रेकअप ने फैंस को किया था हैरान

कई सितारों के देखकर लगा कि वो बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया। तो दूसरी तरफ कुछ लव बर्ड्स शादी के बंधन में बंध कर भी एक दूसरे से अलग हो गए।टीवी के इन लव बर्ड्स के ब्रेकअप की खबरों ने उनके अफेयर से भी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। तो चलिए आपके बताते हैं टीवी कपल्स के कुछ ऐसे ही ब्रेकअप्स के बारे में जिन्होंने फैंस को किया था हैरान


रित्विक धनजानी- आशा नेगी

'पवित्र रिश्ता' के सेट पर मिले रित्विक और आशा धीरे धीरे एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। सेट पर चलने वाला रोमांस कब असल जिंदगी में शुरू हो गया था किसी को पता नहीं चला। इसके बाद रित्विक और आशा मीडिया के सामने खुलकर प्यार जताने लगे। फैंस को लगा कि अब इनका पवित्र रिश्ता शादी के बंधन में जरूर बंध जाएगा लेकिन अचानक से दोनों के बीच दरार की खबरें आ गईं और रित्विक और आशा अलग हो गए।


 आमिर अली-संजीदा शेख

आमिर और संजीदा की जोड़ी फैंस की पसंदीदा रही है। दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते थे और उनकी शादी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि साल 2020 की शुरूआत में ही ऐसी खबरें सामने आने लगीं की आमिर और संजीदा के रिश्ते में कुछ सही नहीं चल रहा है। यहां तक की ऐसी खबरें भी सामने आईं थीं कि संजीदा ने आमिर का घर छोड़ दिया था और वो अपनी मां के साथ रहने लगी थीं। हालांकि इन बातों को आमिर ने मानने से इनकार कर दिया था।


पूजा गौर- राज अरोड़ा

पूजा और राज की प्रेम कहानी काफी चर्चा में थी। शो 'कोई आने को है' के सेट पर राज और पूजा एक दूसरे के करीब आए थे। इसके बाद से दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि दोनों शादी कर लेंगे लेकिन साल 2020 में राज और पूजा ने साफ कर दिया कि उन्होंने ब्रेकअप कर लिया है। हालांकि रिश्ता खत्म होने के बाद भी दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं आई और वो आज भी अच्छे दोस्त हैं।


करण सिंह ग्रोवर- जेनिफर विंगेट

दिल मिल गए की अरमान(करण) और रिद्धिमा(जेनिफर) की जोड़ी जब हाथ में हाथ डाले हर जगह साथ नजर आने लगी तो इनके फैंस खुशी से पागल हो गए। करण और जेनिफर ने शादी कर ली और उनकी शादी की खूब चर्चा हुई। हालांकि शादी को कुछ समय पूरे होने के बाद दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगीं और दोनों ने तलाक ले लिया। करण और जेनिफर की तलाक की खबरों ने फैंस को करारा झटका दिया था।


दिव्यांका-शरद

दिव्यांका और शरद के प्यार की शुरूआत 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' के सेट पर हुई थी। ऑनस्क्रीन रोमांस करने वाले ये सितारे असल जिंदगी में भी एक दूसरे के करीब आ गए थे। हालांकि कुछ समय बाद उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आ गईं जिसने फैंस को काफी हैरान कर दिया था। काफी सालों बाद दिव्यांका ने बताया था कि शरद से ब्रेकअप के बाद वो काफी टूट गई थीं। दोनों आठ साल तक रिलेशनशिप में थे लेकिन इस रिश्ते का दर्दनाक अंत हुआ था। 


Tags:    

Similar News

-->