इन सितारों ने की शाहरुख खान की 'पठान' की तारीफ, दीवाने हुए सेलेब्स

यहां जानें बॉलीवुड सेलेब्स सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित 'पठान' की किस तरह तारीफ कर रहे हैं।

Update: 2023-01-29 07:01 GMT
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान (Pathaan)' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान ने पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। यही कारण है कि 'पठान' का क्रेज फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज की सिर चढ़कर भी बोल रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम स्टारर 'पठान' की तारीफों के लगातार पुल बांध रहे हैं। केवल इतना ही नहीं कुछ स्टार्स ने तो इस फिल्म को 'नफरत पर जीत' भी करार दे दिया है। यहां जानें बॉलीवुड सेलेब्स सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित 'पठान' की किस तरह तारीफ कर रहे हैं।
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान को टैग किया है। अनुष्का ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "यह केवल आप ही कर सकते हैं और आपने करके दिखा दिया है।" 
करण जौहर (Karan Johar)
फिल्ममेकर करण जौहर ने पठान ने जमकर तारीफ की। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म को सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बता दिया। इसके साथ ही करण जौहर ने फिल्म का रिव्यू करते हुए कहा कि लंबे समय बाद मैंने कोई ऐसी फिल्म देखी है।
आलिया भट्ट (Alia Bhatt)
एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने शाहरुख खान की 'पठान' का पोस्टर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर करते हुए लिखा, "हमेशा प्यार की जी होती है।"
दीया मिर्जा (Dia Mirza)
एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने 'पठान' की फिल्म का पोस्टर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर करते हुए लिखा, "प्यार की जीत हुई, यह सचमुच ब्लास्ट था।"
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)
एक्टर अर्जुन कपूर ने भी शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर इस फिल्म की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, "क्या एक्सपीरियंस था। पठान केवल एक फिल्म नहीं बल्कि इमोशन था है।" 
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने तो 'पठान' की रिलीज के बाद खुद को शाहरुख खान का सबसे बड़ा फैन ही बता दिया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "मैं थी, हूं और हमेशा शाहरुख खान की फैन ही रहूंगी।"
राजकुमार राव (Rajkummar Rao)
शाहरुख खान के बिगेस्ट फैन राजकुमार राव ने भी 'पठान' की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, "जाकर पठान देखिए और सिनेमाघरों में लोगों के क्रेज और सीटियों का चश्मदीद बनें।" 
Tags:    

Similar News