पिता की दूसरी पत्नी संग भी इन सितारों का है खास बॉन्ड

लिस्ट में शामिल सारा से लेकर सलमान खान

Update: 2023-06-07 18:07 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आम लोगों की तरह मनोरंजन जगत के सितारों की निजी जिंदगी में भी काफी उतार-चढ़ाव आते हैं। पल-पल बदलते रिश्तों के रूप ने सेलेब्स को भी काफी हैरान-परेशान किया है। कुछ स्टार्स तो ऐसे भी हैं, जिनके पैरेंट्स ने दो शादियां की हैं। इसके कारण इन हस्तियों को सौतेले माता या पिता का सामना करना पड़ा है। आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके पिता ने दो शादी की, बावजूद इसके भी ये स्टार्स अपनी सौतेली मां के बेहद करीब हैं और उनके साथ स्पेशल बॉन्ड साझा करते हैं-

सबसे पहले बात कर लेते हैं बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान की। सलमान खान अपनी मां सलमा से बेहद प्यार करते हैं, और सौतेली मां हेलन के भी बेहद करीब हैं। खबरों की मानें तो सलमा और हेलन के बीच के रिश्ते अच्छे नहीं हैं, लेकिन इसका सलमान पर कोई असर नहीं पड़ा है। वह सौतेली मां का भी पूरा सम्मान करते हैं।

सबसे पहले बात कर लेते हैं बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान की। सलमान खान अपनी मां सलमा से बेहद प्यार करते हैं, और सौतेली मां हेलन के भी बेहद करीब हैं। खबरों की मानें तो सलमा और हेलन के बीच के रिश्ते अच्छे नहीं हैं, लेकिन इसका सलमान पर कोई असर नहीं पड़ा है। वह सौतेली मां का भी पूरा सम्मान करते हैं।

महेश भट्ट की दूसरी पत्नी सोनी राजदान और पूजा भट्ट के बीच पहले विवाद की खबरें थीं, लेकिन समय के साथ इनके रिश्ते में काफी सुधार आया है। पूजा भट्ट अब सोनी राजदान के साथ स्पेशल बॉन्ड साझा करती हैं। साथ ही अपनी सौतेली बहनों के साथ भी घुल-मिलकर रहती हैं।

स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर ने पहली शादी हनी ईरानी से की थी। इससे इनके दो बच्चे फरहान और जोया अख्तर हैं। समय के साथ जावेद को शबाना आजमी पसंद आईं और उन्होंने उनके साथ घर बसा लिया। हालांकि, जोया अपनी सौतेली मां शबाना आजमी के बेहद करीब हैं। दोनों को कई अवसरों पर एक साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते देखा जाता है।

इस लिस्ट में सारा अली खान और करीना कपूर का भी नाम शामिल है। सारा, सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं। सैफ ने दूसरी शादी करीना कपूर से की है। यूं तो करीना और अमृता के बीच रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं हैं, लेकिन सारा अपनी सौतेली मां के साथ दोस्त जैसा बॉन्ड साझा करती हैं।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आयरा खान पर्दे से दूर रहने के बावजूद भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। आयरा, आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। हालांकि, आयरा का दूसरी मां किरण राव से भी बेहद गहरा संबंध है। दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पैंड करने से लेकर डिनर डेट तक पर साथ स्पॉट की जाती हैं।

Tags:    

Similar News

-->