अपने ससुर के साथ काम कर चुकी हैं बॉलीवुड की ये बहुएं

चुकी हैं बॉलीवुड की ये बहुएं

Update: 2023-10-11 08:56 GMT
बॉलीवुड के कई सेलेब्स ऐसे हैं जो कभी ना कभी अपने ससुर के साथ फिल्मों में काम कर चुकी है। इस लिस्ट में बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियों का भी नाम शामिल है। अगर आप भी इन अभिनेत्रियों के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको आज का यह पूरा आर्टिकल पढ़ना होगा। चलिए जानते इस लिस्ट में किन- किन अभिनेत्रियों का नाम शामिल हैं।
आलिया भट्ट
कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट अपने ससुर यानी ऋषि कपूर के साथ फ़िल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' में नजर आ चुकी है। एक्ट्रेस ने अपने ससुर के साथ एक फिल्म नहीं बल्कि दो फिल्म में काम किया है। दूसरी फिल्म ‘कपूर एंड संस’ मे भी आलिया ऋषि कपूर के साथ काम कर चुकी हैं। हालांकि उस दौरान एक्ट्रेस रणबीर कपूर को डेट नहीं कर रही थीं।
ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपने ससुर यानी अमिताभ बच्चन के साथ फिल्मों में नज़र आ चुकी है।ऐश्वर्या और अमिताभ ने फिल्म 'क्यों हो गया ना', 'मोहब्बतें' और 'बंटी और बबली' में एक साथ काम किया था।ऐश्वर्या और अमिताभ की फिल्मों को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था।
नीतू कपूर
इस लिस्ट में अगला नाम नीतू कपूर का भी शामिल है। नीतू कपूर अपने जमाने की दिग्गज अभिनेत्री की लिस्ट में शामिल हुआ करती थीं। एक्ट्रेस ने अपने ससुर यानी शशि कपूर फिल्मों में काम किया है। फ़िल्म ‘काला पानी’ में शशि कपूर और नीतू कपूर एक साथ नज़र आ चुके हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था।
Tags:    

Similar News

-->