मां बनने का सुख औरत की जिंदगी में अलग ही मायने रखता है। हर महिला चाहती है कि उसकी जिंदगी में वो पल आए, जब कोई मां कहकर उसे पुकारे। लेकिन हमारी टीवी की कुछ हसीनाएं ऐसी हैं जिनकी जिंदगी में यह पल शादी के कई सालों बाद आया। यहां तक कि कुछ को तो प्रेग्नेंसी में काफी परेशानियां भी झेलनी पड़ी थीं। इस लिस्ट में 'रामायण' एक्ट्रेस देबिना बनर्जी से लेकर 'ससुराल सिमर का' एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ तक शामिल हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की उन हसीनाओं पर, जिन्हें शादी के कई वक्त बाद मम्मी बनने का सुख प्राप्त हुआ।
देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee)
देबिना बनर्जी शादी के करीब 11 साल बाद मम्मी बनीं। खास बात तो यह है कि पहली बेटी के जन्म के कुछ दिनों बाद ऊपर वाले ने उनकी झोली में एक और बेटी दे दी। देबिना ने बताया था कि उन्हें प्रेग्नेंसी में कई परेशानियां झेलनी पड़ी थीं। 
मंदिरा बेदी (Mandira Bedi)
मंदिरा बेदी ने साल 1999 में राज कौशल संग शादी रचाई थी। शादी के करीब 12 साल बाद एक्ट्रेस मम्मी बनीं और 2011 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। मंदिरा बेदी ने एक बेटी को भी गोद लिया है।
अदिति मलिक (Aditi Malik)
टीवी एक्ट्रेस अदिति मलिक और एक्टर मोहित मलिक ने साल 2010 में शादी रचाई थी। लेकिन उनके जीवन में मम्मी-पापा बनने का सुख 2021 में आया। दोनों एक बेटे के मम्मी-पापा बने, जिसका नाम उन्होंने एकबीर रखा। 
अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani)
अनीता हसनंदानी शादी के करीब 8 साल बाद एक बेटे की मम्मी बनी थीं। एक्ट्रेस ने साल 2013 में रोहित रेड्डी से शादी की, वहीं 2021 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम उन्होंने आरव रखा।
भारती सिंह (Bharti Singh)
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या शादी के करीब 5 साल बाद मम्मी-पापा बने। कॉमेडियन भारती सिंह ने 2022 में बेटे के जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने लक्ष्य रखा। हालांकि प्यार से भारती और हर्ष बेटे को 'गोला' कहकर पुकारते हैं। 
तीजे सिद्धू (Teejay Sidhu)
तीजे सिद्धू और एक्टर करणवीर बोहरा भी शादी के करीब 10 साल बाद मम्मी-पापा बने। दोनों की जुड़वा बेटियां हुई थीं, जिसके साथ वे अक्सर फोटोज और वीडियो शेयर करते हैं।

Tags: