ये हैं वो 15 कंफर्म कैंडिडेट जो बिग बॉस 15 में होंगे शामिल, जाने नाम

दर्शकों को रियलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का बेसब्री से इंतजार है। बिग बॉस का अगला सीजन बेहद खास होने वाला है।

Update: 2021-10-02 07:09 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दर्शकों को रियलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का बेसब्री से इंतजार है। बिग बॉस का अगला सीजन बेहद खास होने वाला है। बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15 Contestants List) की शुरुआत 2 अक्तूबर से होगी। हर बार की तरह इस बार भी इस बेहद लोकप्रिय शो को सलमान खान होस्ट करेंगे। इस बार इस शो में विभिन्न पृष्ठभूमि से प्रतियोगी शामिल होंगे। संगीत, टेलीविजन और फिल्मी पृष्ठभूमि से जुड़े हुए कैंडिडेट बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15 Contestants List) का हिस्सा बनेंगे। इससे पहले खबर आ रही थी कि एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। लेकिन, अब यह कंफर्म हो गया है कि रिया बिग बॉस 15 का हिस्सा नहीं होंगी। आइए जानते हैं इस शो में शामिल होने वाले कंफर्म प्रतिभागियों की लिस्ट...

प्रतीक सहजपाल

प्रतीक सहजपाल बिग बॉस 15 में शामिल होंगे। उन्होंने इस शो में शामिल होने की पुष्टि की है। वो टीवी एक्टर और मॉडल हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद प्रतीक एकता कपूर की वेब सीरीज बेबाक में नजर आए। वो 'लव स्कूल 3' और 'ऐस ऑफ स्पेस' जैसे रिएलिटी शो में भी हिस्सा ले चुके हैं। 

निशांत भट्ट

निशांत भट्ट बिग बॉस ओटीटी के फाइनलिस्ट में से एक थे। वो बिग बॉस 15 में नजर आएंगे। उन्होंने खुद ही इस बात की पुष्टि की है। वो फेमस डांसर और कोरियोग्राफर है। उन्होंने 'चन्ना मेरेया' गाने को कोरियोग्राफ किया था, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है। 

शमिता शेट्टी

बिग बॉस ओटीटी की दूसरी रनर-अप, शमिता शेट्टी भी बिग बॉस 15 में दिखाई देंगी। उन्होंने पहले बिग बॉस 3 में भाग लिया था, लेकिन राज कुंद्रा के साथ अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की शादी में शामिल होने के लिए बीच में ही छोड़ दिया। शमिता शेट्टी बिग बॉस ओटीटी में काफी मशहूर हुईं और उनके राकेश बापट के साथ लव-अफेयर की खबरों ने खासी चर्चा भी बटोरी।

तेजस्वी प्रकाश

'स्वरागिनी-जोड़े रिश्तों के सुर' में रागिनी माहेश्वरी का किरदार निभाने वाली तेजस्वी प्रकाश इस साल बिग बॉस 15 के घर में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह पहली बार किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगी। वो मुंबई में पली बढ़ी हैं और 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 10 का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

करण कुंद्रा

छोटे पर्दे के पॉपुलर स्टार करण कुंद्रा इस साल शो में नजर आएंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में जारी एक प्रोमो में उनकी भागीदारी की पुष्टि की गई थी।

अकासा सिंह

अकासा सिंह भी बिग बॉस 15 का हिस्सा होंगी। उनके बिग बॉस 15 के घर एंट्री लेने की पुष्टि हो गई है। वो 'इंडियाज रॉ स्टार' जैसे प्रोग्राम होस्ट कर चुकी हैं। अकासा बिग बॉस ओटीटी में भी दिखी थीं।

डोनल बिष्ट

टेलीविजन अभिनेत्री डोनल बिष्ट भी बिग बॉस 15 में दिखाई देंगी। वो देहरादून की रहने वाली हैं।

उमर रियाज

आसिम रियाज के बाद उनके भाई उमर रियाज की नजर भी बिग बॉस की ट्रॉफी पर है। वो बिग बॉस 15 में नजर आएंगे।

सिम्बा नागपाल

सिम्बा नागपाल भी बिग बॉस 15 में नजर आएंगे। सिम्बा को सभी एमटीवी स्प्लिट्सविला और रोडीज़ में उनकी भागीदारी के लिए जानते हैं। इसके अलावा, वो टीवी एक्टर हैं।

साहिल श्रॉफ

साहिल श्रॉफ भी बिग बॉस 15 का हिस्सा बनेंगे। वो शाहरुख खान की डॉन 2 और फरहान अख्तर स्टारर शादी के साइड इफेक्ट्स फिल्म में नजर आ चुके हैं।

मीशा अय्यर

मीशा अय्यर भी बिग बॉस 15 में दिखेंगी। 

इसके अलावा कुछ अन्य लोगों के भी बिग बॉस में शामिल होने की खबरें हैं, जिनमें ईशान सहगल, विशाल कोटियन और विधि पांड्या हैं। गायिका अफसाना खान ने पहले बिग बॉस 15 साइन किया था, लेकिन बाद में वो बाहर हो गईं, जिसकी वजह उनकी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत बताई जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि राकेश बापट को भी शो ऑफर हुआ था, हालांकि यह कंफर्म नहीं है कि वो शा का हिस्सा बनेंगे या नहीं।

Tags:    

Similar News

-->