पाकिस्तान के इन 5 पॉपुलर सांग्स को भारत में किया गया पसंद

को भारत में किया गया पसंद

Update: 2023-07-22 07:08 GMT
पाकिस्तान के सिंगर्स की पूरे विश्व में लोकप्रियता होती है। वहां के गानों के भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। कुछ गाने तो ऐसे है जो रिलीज होने के बाद ही पॉपुलर हो गए थे। बता दें कि पाकिस्तान में नुसरत फ़तेह अली ख़ान, ग़ुलाम अली जैसे कई लेजेंड्री सिंगर हैं। उनके गानों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। आज हम आपको पाकिस्तान के उन गानों के बारे में बताने वाले है जिन्हें भारत में काफी ज्यादा पसंद किया गया था।
पसूरी 
अली सेठी का एक गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। बता दें कि इस गाने में उसके साथ शे गिल ने भी गाया था। कोक स्टूडियो के 14वें सीज़न का गाना 'पसूरी' तो आपने भी सुना होगा। इस गाने को पाकिस्तानी सिंगर ने गाया था। इस गाने को 100 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिले थे। भारतीय लोगों ने इस गाने को काफी ज्यादा पसंद किया था।
कहानी सुनो 
'कहानी सुनो 2.0' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस गाने का क्रेज भारतीय में बना हुआ था। ये गाना सुनने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि कोई आपको अपनी तरफ खींच रहा है। बता दें कि ये गीन पाकिस्तान के सिंगर कैफी खलील ने गाया है।
जो तू ना मिला
'जो तू ना मिला' गाना तो आपने सुना ही होगा। इस गाने को भी भारत में काफी पसंद किया गया था। इस गाने को असीम अज़हर ने गाया था। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। उन्होंने अपना करियर यूट्यूब से शुरू किया था। आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। (क्या है इंस्टाग्राम के इस ट्रेंडिंग गाने का मतलब?)
वह लम्हे वह बातें
आतिफ असलम भी पाकिस्तान से है लेकिन अब वह भारत के लिए भी गाना गाते है। आतिफ असलम के कई गाने है जिन्हें फैंस सुनना पसंद करते है। वह लम्हे वह बातें साल 2014 में रिलीज हुई थी। यह गाना पाकिस्तान में ही रिकॉर्ड किया गया था। इस गाने को सबसे ज्यादा भारत में पसंद किया गया था।
इरादे
अब्दुल हनन एक पाकिस्तानी सिंगर हैं। कॉलेज में सॉफ्टवेयर इंजिनियर की पढ़ाई करने के चलते वह गाने की तैयारी नहीं कर पाते थे, लेकिन अब्दुल हनन ने कोरोना के समय खुब मेहनत की। इसी दौरान उन्होंने लिखना शुरू किया और अपना पहला गाना 'इरादे' रिलीज किया। इस गाने को काफी भारत में काफी अधिक पसंद किया गया था।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Tags:    

Similar News

-->