आने वाले 6 महीने सिनेमाघरों में मचेगी तबाहीरिलीज होने को हैं तैयार ये धाकड़ फिल्में

Update: 2024-05-11 11:45 GMT
मनोरंजन: साउथ की फिल्मों का क्रेज सिर्फ दक्षिण भारत में ही नहीं बल्कि पूरे देशभर में रहता है। इसकी वजह ये भी है कि फिल्में अब पैन इंडिया बनती हैं और इनका कंटेंट बॉलीवुड की फिल्मों से अलग होता है। मगर ध्यान देने वाली बात ये है कि इस साल रिलीज हुई फिल्मों ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है। साउथ की कुछेक फिल्मों को छोड़कर कोई भी दर्शकों को लुभा नहीं सकी है। वहीं बॉलीवुड की फिल्में भी इन बीते 4 महीनों में रिलीज हो चुकी हैं। इनका भी लगभग यही हाल रहा है। मगर आने वाले 6 महीनों में कई धाकड़ फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।
फिल्मों पर अगर नजर डालें तो ‘लापता लेडीज’, ‘शैतान‘, ‘आर्टिकल 370’ और ‘क्रू’ रिलीज हुई। ये कुछ ऐसी फिल्में थीं जो दर्शकों को पसंद आई हैं। इनके अलावा और फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थीं। वहीं अब इस साल के आधे समय के बीतते-बीतते नई फिल्मों के आने का सिलसिला शुरू हो रहा है। ‘पुष्पा: द रूल’, ‘वेट्टैयान’ और ‘कल्कि 2898 एडी‘ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए आने वाली है। जहां कई फिल्में कुछ खास नहीं कर सकी हैं, वहीं इन फिल्मों से अच्छा परफॉर्म करने की उम्मीद की जा रही है। इन फिल्मों की रिलीज से प्रभास, अल्लू अर्जुन, धनुष एक बार फिर से पारा बढ़ाएंगे.
आइए देखते हैं वे कौन सी पैन इंडिया फिल्में हैं जो रिलीज होने के लिए तैयार हैं-
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम
यह साइंस फिक्शन फिल्म है। तमिल में बनाई गई इस फिल्म में प्रभुदेवा, प्रशांत और स्नेहा जैसे कलाकार अभिनय कर रहे हैं। फिल्म को निर्देशित किया है वेंकट प्रभु ने जो पैन इंडिया रिलीज करने की तैयारी में हैं। वहीं यह एक्टर विजय की 68वीं फिल्म होगी। तमिल के अलावा इसे तेलुगु और हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा।
इस फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें प्रभास, कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी जैसे सितारे काम कर रहे हैं। फिल्म कई भाषाओं तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी में रिलीज होगी। इस फिल्म में कलाकारों को खास अंदाज में पेश किया गया है।
पुष्पा: द रूल
अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म का भी इंतजार किया जा रहा है। लोगों ने इसके टीजर को खूब इंज्वाय किया था। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, राव उमेश, अमसूया भारद्वाज, सुनील भी होंगे। ‘पुष्पा: द राइज’ में इन एक्टर्स ने अच्छा काम किया था।
वेट्टैयन
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा देती हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘वेट्टैयन’ अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सबसे खास बात ये ही कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, फहद फसिल, राणा दग्गुबाती, रितिका सिंह, मंजू वारियर अभिनय कर रहे हैं। रजनीकांत इस फिल्म में एक मुस्लिम पुलिस अधिकारी की भूमिका
Tags:    

Similar News