फिर से मचेगा धमाल : Jailer 2' की शूटिंग शुरू

Update: 2025-03-10 10:28 GMT


Jailer 2' : सुपरस्टार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' के सीक्वल 'Jailer 2' की शूटिंग आज से शुरू हो गई है। फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे, और अब जब इसकी आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है, तो उत्साह दोगुना हो गया है।

मुथुवेल पांडियन की होगी ग्रैंड वापसी

पहली फिल्म में रजनीकांत ने रिटायर्ड जेलर मुथुवेल पांडियन का दमदार किरदार निभाया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अब सीक्वल में वह एक नए मिशन पर शिकार करने लौट रहे हैं।

पहले पार्ट की ऐतिहासिक सफलता

'जेलर' ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी और दर्शकों को रजनीकांत का एक नया अवतार देखने को मिला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीक्वल को पहले से भी बड़ा और दमदार बनाने की तैयारी की जा रही है।

फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट?

हालांकि, 'Jailer 2' की कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि कई नए किरदारों की एंट्री होगी। वहीं, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी फैंस को अभी इंतजार करना होगा।


Tags:    

Similar News