नई दिल्ली: छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) को इंडस्ट्री में उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाना जाता है. लेकिन अपने प्रोजेक्ट्स के साथ ही वह फैंस के साथ भी जुड़ी रहती हैं. रुबीना अक्सर फैंस को अपने लेटेस्ट फोटोशूट की झलक दिखाती रहती हैं. अब एक बार फिर से उन्होंने अपना नया लुक फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें वह काफी अलग अंदाज में नजर आ रही हैं.

काफी अलग दिख रही हैं रुबीना
रुबीना को इस फोटोशूट के दौरान मेहरून कलर की ड्रेस पहने देखा जा रहा है. उन्होंने यह ड्रेस वन शोल्डर है और कलर की साइड से इसमें कट लगा हुआ है. इसका अपर साइड ट्रांसपेरेंट हैं, जिस पर सिल्वर स्टोन्स से एम्ब्रॉयडरी हो रखी है.
उन्होंने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए हैवी मेकअप किया है और बालों को बांधा हुआ है. उन्होंने अपने हेयर स्टाइल और आंखों को व्हाइट स्टोन से सजाया है.
रुबीना के कैप्शन ने खींचा ध्यान
इस लुक में रुबीना काफी अलग दिख रही हैं. हालांकि, उन्होंने जो कैप्शन लिखा है, उसे देखकर यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि रुबीना फिर से कोरोना की चपेट में आ गई हैं. उन्होंने लिखा, 'तीसरी लहर ने फिर मेरी सेहत खराब कर दी है. लेकिन दोबारा पाने की मेरी इच्छा को कुचल नहीं सकी. इसीलिए मैं जिंदगी की हर छोटी जीत का जश्न मनाती हूं और यही जिंदगी को प्यार बना देती है.'
फैंस हुए फिदा
अब रुबीना के फैंस उनके इस लुक के भी दीवाने हो गए हैं. वहीं लोगों ने उन्हें अपना ध्यान रखने की भी सलाह दी है. एक यूजर ने उनकी तारीफें करते हुए लिखा, 'रुबीना आप बिल्कुल एक गुड़िया लग रही हैं.' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'मार ही डालो अपनी खूबसूरती से.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रुबी अपना ध्यान रखो.' उनकी फोटोज पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं.
Tags: