इस दिन रिलीज होगा 'पठान' का ट्रेलर, जानिए कब होगा दीदार?
केआरके ये दोनों गलत साबित हुए।
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म को लेकर रोज कोई न कोई अपडेट सामने आ रहा है। अभी हाल ही में एक खबर सामने आई थी 'पठान' की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है साथ ही साथ इस फिल्म के नाम को भी बदला जा सकता है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी उदास हो गए थे। लेकिन अब इसको लेकर फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है। जिसमें इन सभी दावों को गलत बताया है। इतना ही नहीं तरण आदर्श की ट्रेलर की रिलीज को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है।
इस दिन रिलीज होगा 'पठान' का ट्रेलर
शाहरुख खान की फिल्म पठान का ट्रेलर का फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख के फैंस इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी एक्टर से सावल करते दिखाई दिए। लेकिन फैंस को कोई ठीक जवाब नहीं मिला। इसी बीच अब ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श फिल्म 'पठान' के ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि इस शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज होने वाला है। साथ ही साथ उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि फिल्म का न ही नाम बदला और न ही रिलीज डेट। 'पठान' 25 जनवरी को ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस खबर के सामने आने के बाद 'पठान' के ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
फिल्म को लेकर किए गए थे कई दावे
अभी हाल ही में केआरके ने एक ट्वीट कर दावा किया था 'पठान' की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती हैं। साथ ही साथ उन्होंने दावा किया था 'पठान' का नाम भी बदला जाएगा। केआरके ये दोनों गलत साबित हुए।