जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म पृथ्वीराज का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म को लेकर बहुत दिनों से चर्चा चल रही थी. अक्षय कुमार की इस फिल्म की पहली झलक के लिए दर्शक बहुत बेताब थे. अब इसका 1 मिनट 22 सेकंड का टीजर दर्शकों बीच आ गया है. इस फिल्म में अक्षय कुमार महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में हैं. टीजर में दिखा उनका लुक सबको सरप्राइज करने वाला है.

बेहतरीन वॉर सीन की मिली झलक
Full View
इस टीजर को यशराज फिल्म्स के यूट्यूब चैनल रिलीज किया गया है. इस टीजर की शुरुआत पृथ्वीराज के चरित्र और उनकी महानता को दर्शाते वॉइस ओवर से होता है. इस बीच बेहतरीन वॉर सीन दिखाई देते हैं. इसमें संजय दत्त भी अक्षय कुमार की तरह एक्शन करते नजर आ रहे हैं. उनका लुक दर्शकों की जिज्ञासा को बढ़ा सकता है. सोनू सूद इस फिल्म में बिल्कुल अलग अंदाज में हैं. उन्हें देखकर हर कोई सरप्राइज हो जाएगा. इसके पहले सोनू सूद कभी ऐसे लुक में नहीं दिखाई दिए हैं.


Tags: