मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के स्टार सिंगर नीलकमल सिंह भी बाकी सिंगर्स की तरह पूरे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। हर तीज त्योहार और खास मौकों पर वो फैंस के लिए नए नए गाने रिलीज करते देखे जाते हैं। इसी बीच उनका एक और होली स्पेशल सॉन्ग रिलीज हुआ है। गाने का नाम है 'पिचकारिया के मजा लेलs' (Pichkariya Ke Maja Le La)।

इस गाने को खासतौर पर होली के लिए बनाया गया है। गाना तो शानदार है ही, साथ ही इसका वीडियो भी काफी जबरदस्त है, जिसमें नीलकमल सिंह और श्रृष्टी उत्तराखंडी के बीच धमाकेदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। ये गाना कुछ दिनों पहले जारी हुआ था और जो अब गर्दा उड़ाता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि होली का जबरदस्त माहौल बना हुआ है। वीडियो को नीलकमल और श्रष्टि उत्तराखंडी पर फिल्माया गया है।
Full View
गाने में आवाज नीलकमल सिंह ने दिए हैं और बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं। म्यूजिक शिशिर पांडे का है। आज ही रिलीज हुए इस गाने को कुछ ही घंटों में ताबड़तोड़ रिस्पॉन्स मिला है और व्यूज का आंकड़ा 7 लाख के पार चला गया है।


Tags: