एक्ट्रेस के सिंपल गर्ल लुक ने किया फैंस को दीवाना, देखें तस्वीरें

Update: 2022-09-05 05:50 GMT

न्यूज़ क्रेडिट: chopaltv

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।   कीर्ति सुरेश साउथ फिल्मों की उन अदाकाराओं की लिस्ट में आती हैं जो अपनी सादगी से फैंस का दिल जीत लेती हैं। अदाकारा के सिंपल गर्ल के लुक ने फैंस को हमेशा दीवाना बनाया है। अदाकारा कीर्ति सुरेश अपनी सिंपलसिटी के लिए ही खास तौर पर जानी जाती हैं। हालांकि इन दिनों अदाकारा कीर्ति सुरेश अपने लुक्स में एक्सपेरिमेंट्स को लेकर फैंस का ध्यान खींच रही हैं। महेश बाबू स्टारर फिल्म सरकारू वारी पाटा का हिस्सा बनने के बाद से खास तौर पर एक्ट्रेस के लुक्स में काफी बदलाव आया है। अब हाल ही में अदाकारा ने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है। देखें फोटोज।


अदाकारा कीर्ति सुरेश अपने बदले लुक्स की वजह से इन दिनों फैंस का ध्यान खींच रही हैं। कीर्ति सुरेश के ये लुक्स उनके फैंस को भी खासे पसंद आ रहे हैं।


अदाकारा कीर्ति सुरेश ने अपने इस ग्लैमरस फोटोशूट के लिए साइड कट ड्रेस को चुना। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।


हालांकि कुछ लोग एक्ट्रेस के इस लुक को देखने के बाद उनकी तुलना उर्फी जावेद से भी करने लगे हैं। उर्फी जावेद ने ही कट्स वाली ड्रेसेस को ट्रेंड में लाया है।


इस फोटोशूट में अदाकारा कीर्ति सुरेश की सिल्वर ड्रेस ने फैंस का ध्यान बखूबी खींचा है। जिसमें अदाकारा अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।


अदाकारा कीर्ति सुरेश इन तस्वीरों में अपने आई लुक से फैंस पर निशाना मारती दिख रही हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गईं।


अदाकारा कीर्ति सुरेश इन दिनों अपने लुक्स में जमकर एक्सपेरिमेंट्स कर रही हैं। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस ने अपनी इन तस्वीरों से फैंस का ध्यान खींचा था।



 



अदाकारा कीर्ति सुरेश इस फोटोशूट में अपने सिल्की हेयर लुक को जमकर फ्लॉन्ट करती दिखीं। ये तस्वीरें फैंस से तारीफें लूट ले गई थीं।
Tags:    

Similar News

-->