इरोस इंटरनेशनल ने अपनी आगामी फिल्म 'हाथी मेरे साथी' का एक नया पोस्टर (Haathi Mere Saathi New Poster) रविवार को रिलीज किया. फिल्म के इस नए पोस्टर में 'बाहुबली' के भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati), पुलकित सम्राट, विष्णु विदल, श्रिया पिलगांवकर और जोया हुसैन सहित कलाकारों की टुकड़ी ने हमें प्रत्याशित कर दिया है. फिल्म का निर्देशन निपुण निर्देशक प्रभु सोलोमन ने किया है, जिन्होंने वाइल्ड लाइफ पर आधारित फिल्मों में बेहद करीबी से काम किया है. यह 3 भाषाओं में रिलीज होने वाली एक त्रिभाषी एडवेंचर ड्रामा है, जिसे हिंदी में 'हाथी मेरे साथी', तमिल में 'कादान' और तेलुगू में 'अरन्या' के नाम से रिलीज किया जाएगा. फिल्म में स्पेशल ट्रीट के रूप में डायनामिक स्टार हाथी, उन्नी नजर आएगा

हाथी मेरे साथी एक ऐसी कहानी है जो एक आदमी (राणा दग्गुबाती) की कहानी का पता लगाती है, जो इकोसिस्टम की रक्षा करते हुए अपना अधिकांश जीवन जंगल में बिताता है. यह एक आदमी और एक हाथी के बीच रिश्ते की एक अंतहीन कहानी है.

इरोस एसटीएक्स ग्लोबल कॉरपोरेशन के एक डिवीजन इरोस मोशन पिक्च र्स द्वारा फिल्म को निर्मित किया जा रहा है, यह भारतीय फिल्म उद्योग में एक स्थापित नाम है जो 40 वर्षो से अधिक का ट्रैक रिकॉर्ड रखता है. यह पैन-इंडिया बहुभाषी फिल्म 26 मार्च 2021 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Tags: