अनुपम खेर स्टारर द कश्मीर फाइल्स ने दूसरे दिन धुआंधार कमाई कर डाली है. शुक्रवार 11 मार्च को अपनी ओपन‍िंग डे पर 3.55 करोड़ का बॉक्स ऑफ‍िस कलेक्शन के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 100 प्रतिशत से भी ज्यादा मुनाफा किया है. विवेक अग्न‍िहोत्री के निर्देशन में बनी द कश्मीर फाइल्स के इस बॉक्स ऑफ‍िस कलेक्शन को देखें तो कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म छोटा पैकेट बड़ा धमाका है.


ट्रेड एनाल‍िस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर द कश्मीर फाइल्स के सेकेंड डे बॉक्स ऑफ‍िस कलेक्शन शेयर किए हैं. वे लिखते हैं- '#TheKashmirFiles सनसनीखेज है, दूसरे दिन डबल से भी ज्यादा कलेक्शन...139.44 प्रतिशत से भी ज्यादा ग्रोथ रज‍िस्टर हुई है, 2020 के बाद दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हाईएस्ट एवर ग्रोथ, पूर्व, पश्च‍िम, उत्तर, दक्ष‍िण...#BO में आग लगा दी है..ये फिल्म रुकने वाली नहीं है...शुक्रवार 3.55 करोड़, शन‍िवार 8.50 करोड़, कुल मिलाकर 12.05 करोड़. 

Tags: