The Kapil Sharma Show: करण सिंह ग्रोवर ने किया खुलासा, कहा- 'हर बात पर पड़ती है बिपाशा बसु से डांट'

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ियों में शुमार हैं।

Update: 2022-02-09 17:50 GMT

नई दिल्ली, करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ियों में शुमार हैं। इन दोनों ने साल 2016 में शादी की थी। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों एक-दूसरे के लिए अपना प्यार एक्सप्रेस करते हुए नजर आते हैं। अब फरवरी का महीना है और इस महीने को प्यार का महीना कहा जाता है। इसी प्यार के महीने और वैलेंटाइन डे को और खास बनाने के लिए कपिल शर्मा के शो में पहुंचे करण सिंह ग्रोवर और उनकी पत्नी बिपाशा बसु। इस एपिसोड की एक झलक मेकर्स अपने दर्शकों के लिए लेकर आए हैं।

करण ने बताए शादी के साइड इफेक्ट
कपिल शर्मा ने वैलेंटाइन्स डे को और भी खास बनाते हुए इन दोनों का स्वागत रोमांटिक गाने से किया। इस वीडियो को मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कपिल करण से शादी के साइड इफेक्ट्स पूछते हुए नजर आ रहे हैं, तभी अर्चना उन्हें बीच में रोकती हुईं पूछती हैं कि आप दोनों के झगड़े किस बात पर होते हैं। जिसका जवाब देते हुए करण मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि, 'मैं गलती करता हूं और मैं हर दिन एक नई गलती करता हूं'। अर्चना पूरन सिंह की बात का जवाब देते हुए बिपाशा कहती हैं, 'मैं झगड़ा नहीं करती सिर्फ बोलती हूं'।जिसके जवाब में करण कहते हैं ये सिर्फ डांटती हैं'। जिसे सुनने के बाद हर कोई हंस पड़ता है।
कपिल शर्मा ने करण-बिपाशा के साथ खेलें गेम
कपिल शर्मा भी इस दौरान दोनों के साथ काफी मस्ती करते हुए नजर आए। कपिल शर्मा ने करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु के साथ गेम भी खेले। इसी के साथ बिपाशा ने मंच पर अपने पॉपुलर गाने पर कीकू शारदा के साथ डांस किया। कीकू शारदा ने करण सिंह ग्रोवर के सामने बिपाशा बसु को छेड़ते हुए कहा, 'धूम 2 में ऋतिक रोशन ने इतनी धूम नहीं मचाई होगी। जितना आपको देखकर मेरे दिल ने मचाई है। फैंस भी दोनों की जोड़ी को साथ में देखने के लिए काफी उत्साहित दिखे।

लंबे समय से परदे से दूर हैं बिपाशा बसु
बिपाशा बसु ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2001 में आई फिल्म अजनबी से की थी। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम किया। इसके अलावा बिपाशा बसु ने राज, रक्त, फुटपाथ, ऐतबार सहित कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। बिपाशा बसु एक लम्बे समय से फिल्मी परदे से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार साल 2015 में फिल्म 'अलोन' में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ करण सिंह ग्रोवर नजर आए थे। दोनों की लव स्टोरी वहीं से शुरू हुई थी, जिसके बाद इन दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली।


Tags:    

Similar News

-->