भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। भोजपुरी किंग आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह सुपरस्टार आम लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं कि छोटे जगह से ताल्लुक रखने के बावजूद भी हम सपना देख करते हैं और उसे जी भी सकते हैं। खेसारी का जन्म 6 मार्च 1986 को बिहार के सीवान जिले में हुआ था। एक्टर अपने छोटे से गांव से निकल कर मुंबई के मायानगरी से पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। इस मुकाम तक पहुंचने में खेसारी को इतना कठिन संघर्ष करना पड़ा है जिसकी कल्पना भी कई लोगों ने नहीं की होगी। एक्टर बेहद गरीबी के दिन देख रखे हैं लेकिन आज करोड़ों के मालिक बन चुके हैं। 

खेसारी ने अपने जीवन में अर्श से लेकर फर्श तक अपना नाम बनाया है। अपनी शुरूआती दिनों में एक्टर कमाने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो गया। राष्ट्रीय राजधानी में उन्होंने एक यार्न कंपनी में काम भी किया। जब शादी हुई और परिवार का खर्चा बढ़ गया, तो एक समय वह अपने पिता के साथ दिल्ली के ओखला इलाके में सड़क किनारे लिट्टी-चोखा बेचने लगे। आज भोजपुरी सुपरस्टार के पास करोड़ों की सम्पति है लेकिन एक समय था जब उन्होंने जीवन का गुजारा करने के लिए भैंस का दूध बेचते थे। रिपोर्ट्स की माने तो एक्टर के पिता गांव में घूम-घूमकर चना बेचते थे। खेसारी को अपने एक गाने 'टेनिस वाली सानिया खोजली दूल्हा पाकिस्तानी' के लिए जेल जाना पड़ा था। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की शिकायत के बाद उन्हें तीन दिनों के लिए दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया था। सानिया ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। खेसारी को पहले से ही नाचने-गाने का शौक था जो आज उन्हें सफलता दिलाई। उनके गीत बिहार के भोजपुरी क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय हुए। जैसे-जैसे उनकी प्रसिद्धि बढ़ती गई, उन्होंने भोजपुरी के अन्य प्रसिद्ध गायकों की तरह ही भोजपुरी सिनेमा की ओर रुख किया।

खेसारी का मानना है कि उनकी सफलता के पीछे उनकी पत्नी चंदा यादव का भी अहम रोल हैं। चंदा हर मुश्किल वक्त में खेसारी के साथ-साथ कदम से कदम मिलाकर चली और आज खेसारी सुपरस्टार बन चुके हैं। एक्टर अपनी पत्नी के लिए प्यार का इजहार करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं।

Tags: