Click the Play button to listen to article


Full View

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurana) और वाणी कपूर (Vani Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' (Chandigarh Kare Aashiqui) का पहला गाना आउट हो गया है। इस फिल्म का ट्रेलर तो पहले ही रिलीज़ कर दिया गया था, लेकिन यह गाना के रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर छा गया है। यह फिल्म का टाइटल ट्रैक है, जिसकी एक झलक आयुष्मान ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है।


आयुष्मान ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने की एक झलक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-"भांगड़ा...आशिकी मनु मानवी"। गाने में वाणी और आयुष्मान अपनी दमदार केमिस्ट्री से स्क्रीन पर आग लगाते देखे जा सकते हैं। दोनों को वीडियो में बेहतरीन डांस स्टेप करते हुए भी देखा जा सकता है। टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस गाने को रिलीज़ किया गया है, जिसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है।
इस गाने को सचिन- जिगर के साथ जस्सी सिधु और आई पी सिंह ने गाया है। जिसकी बीट्स सुन कर आप भी थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से चंडीगढ़ करे आशिकी का प्रमोशन जोरों पर है। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले एक फिल्म फंक्शन के दौरान काफी धूमधाम से लॉन्च किया गया था।
यह फिल्म एक ट्विस्टेड लव स्टोरी है ,जिसमें आयुष्मान और वाणी एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। वाणी कथित तौर पर फिल्म में एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभा रही है और आयुष्मान को उनसे प्यार हो जाता है। फिल्म की कहानी इन दोनों कलाकारों के इर्द-गिर्द ही घूमती है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है और टी-सीरीज के बैनर तले भूषण कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को 10 दिसंबर, 2021 को रिलीज किया जाएगा।
Tags: