Entertainment मनोरंजन : आलिया भट्ट की फिल्म Alpha को लेकर दर्शकों में शुरुआत में काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के बाद मिले मिले-जुले और कमजोर रिव्यू का असर अब फिल्म के कलेक्शन पर साफ दिख रहा है। पहले दिन फिल्म ने लगभग 9.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, जिससे माना जा रहा था कि वीकेंड पर यह फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है।
हालांकि दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दोपहर 3 बजे तक फिल्म ने करीब 83 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया, जिससे कुल कमाई 10 करोड़ रुपये के आसपास पहुंची है। देशभर में फिल्म के 1300 से ज्यादा शो चल रहे हैं, इसके बावजूद सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या कम बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, खराब रिव्यू और कमजोर वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई है। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन शुरुआती आंकड़े इसके उलट दिखाई दे रहे हैं। शाम के शो के बाद कलेक्शन में थोड़ा सुधार हो सकता है, लेकिन मौजूदा ट्रेंड चिंता बढ़ा रहा है।
दूसरी ओर अक्षय कुमार की फिल्म Welcome to the Jungle भी लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई बनाए हुए है। रिलीज के 9वें दिन दोपहर 3 बजे तक फिल्म ने लगभग 76 लाख रुपये का कलेक्शन किया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फिल्म धीरे-धीरे 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है, हालांकि गति पहले जैसी तेज नहीं है।कुल मिलाकर दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस में अलग-अलग रुझान देखने को मिल रहे हैं। जहां ‘एल्फा’ की रफ्तार धीमी पड़ी है, वहीं ‘वेलकम टू द जंगल’ स्थिर कमाई के साथ आगे बढ़ रही है।