टाइगर 3’ का धमाकेदार पहला पोस्टर रिलीज, सलमान ने बताई रिलीज डेट

Update: 2023-09-02 11:24 GMT
मनोरंजन: सलमान खान की फिल्मों के लिए उनके फैंस हमेशा बेकरार रहते हैं। वे अपने हीरो को बड़े पर्दे पर धूम मचाते देखना चाहते हैं। आज शनिवार (2 सितंबर) सलमान को चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ‘टाइगर 3’ फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। साथ ही इसकी रिलीज डेट भी कंफर्म हो गई है। सलमान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘टाइगर 3’ का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया।
सलमान ने लिखा, “आ रहा हूं! ‘टाइगर 3’ दिवाली 2023 पर। ‘टाइगर 3’ को YRF50 के साथ केवल अपने पास की बड़ी स्क्रीन पर सेलिब्रेट करें। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।” पोस्टर में सलमान और कैटरीना कैफ दोनों के हाथों में बंदूकों को देखा जा सकता है। इसका मतलब है कि यह फिल्म भी एक्शन से भरपूर होगी। ‘टाइगर 3’ में इस बार इमरान हाशमी ने विलेन का रोल किया है।
वहीं फिल्म और भी एक्साइटेड इसलिए होने वाली है क्योंकि इसमें शाहरुख खान का भी कैमियो होगा। फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘एक था टाइगर’ को साल 2012 में रिलीज किया गया था और इसने तहलका मचा दिया था। सलमान रॉ एजेंट ‘टाइगर’ और कैटरीना आईएसआई एजेंट ‘जोया’ बनी थीं। साल 2017 में आई ‘टाइगर जिंदा है’ ने भी तगड़ा बिजनेस किया था।
20 अक्टूबर को रिलीज होगी दिव्या खोसला कुमार की ‘यारियां 2’ फिल्म
एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार इन दिनों फिल्म 'यारियां 2' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसका डायरेक्शन राधिका राव और विनय सप्रु ने मिलकर किया है। निर्माताओं ने आज शनिवार को 'यारियां 2' के दो नए पोस्टर जारी किए। यह फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें दिव्या के साथ एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी, यश दासगुप्ता, अनास्वरा राजन, वरीना हुसैन, प्रिया प्रकाश वरियर और पर्ल वी पुरी जैसे कलाकार हैं।
दिव्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर 'यारियां 2' के पोस्टर शेयर किए हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'लाडली और अभय की कहानी होने जा रही है शुरू। उनकी प्रेम कहानी के प्यार में पड़ने के लिए खुद को तैयार करें।' आपको बता दें कि 'यारियां 2' साल 2014 में आई फिल्म 'यारियां' का सीक्वल है। ‘यारियां’ ने 40.14 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। इसमें हिमांश कोहली, रकुलप्रीत सिंह, दीप्ति नवल जैसे सितारे थे।
इसका गाना ‘आज ब्लू है पानी-पानी’ जबरदस्त हिट रहा था। ‘यारियां 2’ एक विवाद में भी फंस गई है। पिछले दिनों ‘यारियां 2’ का एक गाना रिलीज किया गया था। गाने में कथित तौर पर अभिनेता को सिख धर्म का पवित्र प्रतीक कृपाण पहने हुए दिखाए जाने के बाद धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है।
Tags:    

Similar News

-->