Kiara Advani Latest Video: कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) की प्रमोशन में बिजी हैं लिहाजा वो और कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं लेकिन इसी बीच कियारा की ऐसी वीडियो सामने आई है जिस पर हर कोई हैरानी जता रहा है.

कियारा की गोद में किसका बच्चा
इन तस्वीरों में कियारा आडवाणी की गोद में बेहद ही क्यूट बच्चा नजर आ रहा है जिसके वो खूब लाड लडाती दिख रही हैं. तो क्या आप जानते हैं कि ये बच्चा आखिर है कौन. दरअसल, ये है एक्टर जय भानुशाली की बेटी तारा. जय भानुशाली इन दिनों डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन 5 को होस्ट कर रहे हैं. हाल ही के एपिसोड में वो बेटी तारा को शो पर लेकर पहुंचे थे. इसी एपिसोड में पहुंची थी भूल
भुलैया 2 की स्टार कास्ट.
तारा ने लूटी सारी लाइमलाइट
वहीं इस दौरान शो में हर शख्स तारा को ही निहारता और उन्हें प्यार जताता दिखा. इसी दौरान कियारा और कार्तिक ने भी तारा पर खूब प्यार लुटाया. वहीं तारा की क्यूटनेस पर हर कोई फिदा दिखा.
20 मई को रिलीज होगी भूल भुलैया
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की भूल भुलैया 20 मई को रिलीज होनी है. ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है और इसके पहले पार्ट में विद्या बालन और अक्षय कुमार नजर आए थे. लेकिन इस बार इसके लिए नए चेहरों को कास्ट किया गया. फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है और अब इंतजार है इसकी रिलीज का. इससे पहले फिल्म के प्रमोशन के लिए कार्तिक और कियारा ने दिन रात एक कर दिया है. कई बड़े शहरों में जाकर फिल्म को प्रमोट किया जा रहा है.
Tags: