लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर घर पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग

Update: 2022-02-06 08:16 GMT

नई दिल्ली: लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार आज शाम साढ़े 6 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। इस वक्त लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर उनके आवास प्रभुकुंड पहुंच चुका है। उधर, शिवाजी पार्क में अंतिम विदाई की तैयारी शुरू हो गई है।

लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन बहुत दुखद है। इस खालीपन को कभी भरा नहीं जा सकता। लता दीदी देश में खालीपन छोड़ गई। आने वाली पीढ़ी उन्हें हमेशा याद रखेगी।


लता मंगेशकर का आज सुबह करीब आठ बजे निधन हुआ। उन्होंने मुंबई के ब्रैंच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन के बाद पूरा देश शोकाकुल है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन किए।
लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर प्रभुकुंज स्थित उनके आवास में पहुंच गया है। इस मौके पर तमाम हस्तियां उनके अंतिम दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। मशहूर गीतकार जावेद अख्तर उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।


लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताते हुए अभिनेता धर्मेंद्र ने कहा 'पूरी दुनिया दुखी'
अमिताभ बच्चन ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ब्लॉग में लिखा, वे हमें छोड़ कर चली गईं। लाखों सदियों की आवाज हमें छोड़ गई। उसकी आवाज अब स्वर्ग में गूंजेगी. शांति और संवेदनाओं के लिए प्रार्थना


Tags:    

Similar News

-->