सर्वश्रेष्ठ शेषनागिन प्रथा अपने दुश्मन ऋषभ के प्यार में होगी गिरफ्तार, दुश्मनों के आगे टेकेगी घुटने?

प्रथा किस तरह से अपने इस नए दुश्मन का सामना करेगी।

Update: 2022-04-08 11:30 GMT

Naagin 6 Promo: एकता कपूर के सुपरहिट सुपरनैचुरल शो 'नागिन 6' में प्रथा लगातार अपने दुश्मनों का सामना कर रही है। देश के दुश्मनों को हराने के लिए प्रथा ने तो ऋषभ से भी शादी कर ली है। हालांकि अब प्रथा ऋषभ की तरफ खींचने लगी है। जल्द ही प्रथा ऋषभ के प्यार में गिरफ्तार होने वाली है। ऋषभ से प्यार करके प्रथा एक बड़ी आफत में पड़ने वाली है। इस बात का सबूत नागिन 6 का लेटेस्ट प्रोमो है। नागिन 6 के प्रोमो में प्रथा अपने एक नए दुश्मन का सामना करती नजर आ रही है। इस बार प्रथा का दुश्मन शेर ते रूप में उसके सामने आएगा। ऋषभ से प्यार करने की वजह से प्रथा का ध्यान भटकना शुरू हो जाएगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि प्रथा किस तरह से अपने इस नए दुश्मन का सामना करेगी।






Tags:    

Similar News