एक्ट्रेस भीड़ में बुरी तरह फंसीं, अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: साउथ एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ एक ऐसी घटना हुई, जिसका वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। वो प्रभास की 'द राजा साब' के गाने 'सहना सहना' के लॉन्च इवेंट में शरीक हुई थीं, जो हैदराबाद में हुआ था। वहां से लौटते वक्त भीड़ ने उन्हें घेर लिया। उनके साथ धक्का-मुक्की होने लगी। अपनी कार तक पहुंचने से पहले उन्हें भीड़ से होकर गुजरना पड़ा। जैसे ही वो गाड़ी में बैठीं, राहत की सांस ली और परेशान भी दिखीं। ये वीडियो देख लोग कह रहे हैं कि फैंस की आड़ में गिद्ध हैं।
'गुल्टे' ने X पर यह वीडियो शेयर किया, जिसमें निधि अग्रवाल अपनी कार में बैठने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन फैंस उन्हें घेर लेते हैं। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार वह कार में बैठ पाती हैं, लेकिन एक्ट्रेस इस स्थिति से काफी परेशान नजर आती हैं।